फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted robbery by taking financier at gunpoint in Yamunanagar, both miscreants overpowered in clash

Yamunanagar: फाइनेंसर को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट का किया प्रयास, झड़प में दोनों बदमाश काबू

Mon, 24 Jul 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 24 Jul 2023 02:14 PM IST
सार

पवन दुकान से ब्रेड लेने गया था। कुछ देर बाद पवन भी आ गया। थोड़ी देर बाद उसे महावीर के कमरे से हरियाणवी भाषा बोलने वाले युवकों की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत वहां पहुंचा। उसने देखा कि कमरे में दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसे हुए थे।

विज्ञापन
Attempted robbery by taking financier at gunpoint in Yamunanagar, both miscreants overpowered in clash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनानगर में एमएलएन कॉलेज के पास थॉपर कॉलोनी में अवैध हथियार लेकर दो बदमाश फाइनेंसर जितेश कुमार के घर में घुस गए। यहां उन्होंने जितेश व उसके तीन साथियों को गन प्वाइंट पर लेकर लूट का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों व फाइनेंसरों में जमकर झड़प हुई। झड़प के दौरान दोनों बदमाश फर्श पर गिर गए और उनके अवैध हथियार हाथों से छुट गए। झड़प में दोनों बदमाशों को चोट लगी।

विज्ञापन


झड़प में दोनों बदमाश घायल, फाइनेंसरों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले 
वहीं, फाइनेंसर जितेश व उसके साथी भी चोटिल हो गए। कड़ी मशक्कत के दौरान फाइनेंसरों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस व सीआईए वन की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में उपचार दिलाया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शहर की थापर कॉलोनी की घटना
राजस्थान के बीकानेर जिले के गांव दुलचाशरा निवासी जितेश कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह थापर कॉलोनी में एमएलएन कॉलेज के पास किराए के मकान में रहता है। उसके साथ उसके गांव के ही महावीर, शेरेरा गांव निवासी कर्ण व महाजन निवासी पवन रहते है। वे चारों फाइनेंस का काम करते है। रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह मकान के फर्स्ट फ्लोर पर कमरे में बैठकर मोबाइल पर गाने सुन रहा था। सीड़ियो के साइड वाले कमरे में महावीर व कर्ण थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को अस्पताल में उपचार दिलाकर हिरासत में लिया 
पवन दुकान से ब्रेड लेने गया था। कुछ देर बाद पवन भी आ गया। थोड़ी देर बाद उसे महावीर के कमरे से हरियाणवी भाषा बोलने वाले युवकों की आवाज सुनाई दी। वह तुरंत वहां पहुंचा। उसने देखा कि कमरे में दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर घुसे हुए थे। दोनों बदमाशों ने अवैध हथियारों से महावीर, कर्ण व पवन को गन प्वाइंट पर लेकर कमरे के एक कोने में बिठाया हुआ था। उसके कमरे में आते ही दोनों बदमाश उसकी तरफ पलटे और उस पर भी देसी कट्टा तान दिया। बदमाश उसे कहने लगे कि घर में जो भी कैश व जेवरात है, सभी निकालकर उन्हें दे दो।

नहीं तो सभी को गोली मारकर जान से खत्म कर देंगे। मौका देखकर उसके साथी महावीर व कर्ण ने उन्हें काबू करने की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने महावीर के सिर में कट्टे के बट का वार किया। जिससे उसके हाथ पर चोट लग गई। जिसके बाद उनकी दोनों बदमाशों के साथ झड़प हुई। धक्का मुक्की में सभी ड्राइंग रूम में आ गए। इस दौरान किसी का हाथ लगने से फ्रिज पर रखी तेल की शीशी फर्श पर गिरकर टूट गई। फर्श पर तेल बिखर गया। झड़प के दौरान दोनों बदमाशों के पैर तेल पर फिसल गए। दोनों दीवार से टकराकर फर्श पर गिर गए। जिससे उनके सिर व शरीर पर चोटे आई।

झड़प में उन्हें भी चोटे आई। नीचे गिरने पर बदमाशों के हाथों से अवैध हथियार गिर गए। उन्होंने दोनों देसी कट्टे उठाकर दूसरे कमरे में रखकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद शहर थाना पुलिस, सीआईए एक व अन्य जांच एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों की पहचान रादौर के खेड़ा मोहल्ला निवासी पवन सैणी व कांजनू निवासी निखिल कांबोज के रूप में हुई। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।  


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह का कहना है कि मामले में दोनों आरोपियों पर लूट के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सीआईए की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed