फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   apple, write,countory,slogan,fir

सेव पर लिखे मिले देश विरोधी नारे, केस दर्ज

Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर। Updated Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
apple, write,countory,slogan,fir
कश्मीरी सेबों पर लिखे मिले भारत विरोध नारे - फोटो : अमर उजाला
 फतेहाबाद और अंबाला के बाद अब रादौर शहर के फ्रूट विक्रेता की दुकान पर बिकने आए सेव की पेटी से देश विरोधी नारे लिखा सेव बरामद हुआ है। पुलिस ने सेव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सिलीखुर्द निवासी श्रीकुमार कांबोज ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोओप्रेटिव बैंक गुंदयाना में सुरक्षा कर्मचारी के तौर पर काम करता है। सोमवार शाम को उसने बुबका चौक स्थित आशू बतरा की दुकान से सेव खरीदे थे।
विज्ञापन

इस दौरान उसने एक सेव के ऊपर काले रंग के स्कैच पेन से कुछ लिखा हुआ देखा। उसने ध्यान से पढ़ा तो काले पेन से सेव के ऊपर भारत विरोधी नारेबाजी लिखी हुई थी। उर्दू व अंग्रेजी में सेब पर पाकिस्तान जिंदाबाद, इंडिया गो बैक, हमें क्या चाहिए आजादी के नारे लिखे हुए थे। उसने मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस मंगलवार सुबह गांव में पहुंची और सेव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मंगलवार की सुबह थाने में श्रीकुमार कांबोज के बयान दर्ज किए। पुलिस ने फ्रूट विक्रेता आशू बतरा व सब्जी मंडी रादौर के प्रधान विजय आढ़ती से भी मामले को लेकर जानकारी ली। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पास सेव की पेटियां मक्खी फ्रूट कंपनी कुरुक्षेत्र से सप्लाई हुई है।
जिसके बाद पुलिस ने सव के ऊपर उर्दु में लिखे शब्दों के बारे में आसपास से जानकारी हासिल करने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने श्रीकुमार की शिकायत पर धारा 153ए के तहत देशद्रोह का मामला अज्ञात के खिलाफ  दर्ज किया है।

उधर थाना रादौर प्रभारी ज्ञानसिंह गुर्जर ने बताया कि देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। पुलिस सेव की सप्लाई कहां से हुई है, इसको लेकर जांच कर रही है। मामले को लेकर पुलिस ने टीम गठित की है। ये टीम  कुरुक्षेत्र व अन्य स्थानों पर पुछताछ करने जाएगी। जो भी मामले में दोषी पाया जाएगा। उसके  खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed