{"_id":"58767df04f1c1bab78ba8b03","slug":"animal-fire-one-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु बाड़े में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु बाड़े में लगी आग से एक व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात अचानक बाड़े में लगी आग में जलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पशु बुरी तरह झुलस गए। व्यक्ति व पशुओं के चिल्लाने की आवाज पर आस पड़ोस के लोग पहुंचे और काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसा सढ़ौरा के गांव रसुलपुर में मंगलवार देर शाम हुआ। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।
रसूलपुर निवासी 45 वर्षीय वेदप्रकाश रात को घर पर खाना खाकर पशुओं के बाडे (छान)में सो रहा था। बाड़े तीन गाय और चार छोटे गौवंश बंधे हुए थे। रात करीब 12 बाड़े में आग लग गई। जब आग की लपटे देख वेदप्रकाश की बेटी पूजा उठ गई। उसने चिल्लाकर परिवार के अन्य लोगों को उठाया। शोरगुल सुनकर आस पड़ोस के लोग भी उठ गए और आग पर काबू पाने में जुट गए। लेकिन तब तक आग पूरे बाड़े में फैल चुकी थी। किसी तरह लोगों ने पशुओं को बाहर निकाल लिया, लेकिन वहां सो रहा वेदप्रकाश आग में बुरी तरह झुलस गया और जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के भाई पाला राम ने बताया कि पशुओं को निकालते वक्त वह भी झुलस गए। इसकी सूचना पुलिस का दी गई, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि अभी आग लगने के कारणों को पता नहीं चल पाया है।