{"_id":"661d00431ef34c5371076bf3","slug":"accident-in-haryana-auto-loaded-with-school-children-overturns-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में हादसा: गलत दिशा से आ रहे डिलीवरी बॉय ने स्कूल ऑटो को मारी टक्कर, आठ साल की छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुनानगर में हादसा: गलत दिशा से आ रहे डिलीवरी बॉय ने स्कूल ऑटो को मारी टक्कर, आठ साल की छात्रा की मौत
Mon, 15 Apr 2024 04:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:12 PM IST
सार
ईद वाले दिन महेंद्रगढ़ के कनीना में स्कूली बच्चों से भरी बस पलट गई थी जिसमें छह बच्चों की मौत हो गई थी। मामले में सरकार ने तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
यमुनानगर में हादसा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महेंद्रगढ़ के कनीना के बाद यमुनानगर में भी बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा शहर के कमानी चौक पर हुआ है। जब स्कूली बच्चों से भरा ऑटो कमानी चौक पर पहुंचा तभी जोमेटो के डिलीवरी ब्वाय गलत दिशा से आकर उससे टकरा गया जिसके बाद ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में सभी बच्चे घायल हो गए। आठ साल की छात्रा हिमानी ऑटो के नीचे दब गई। उसके सिर और नाक से काफी खून बह गया। लोगों ने पहले ऑटो को सीधा किया, उसके बाद बच्ची को ऑटो के नीचे से निकाला। गंभीर रूप से घायल बच्ची को शहर के स्वामी विवेकानंद अस्पताल में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। बताया जा रहा है जोमेटो वाला युवक रेड लाइट को जंप कर गलत साइड से आ गया था, इसी दौरान हादसा हुआ।
विज्ञापन