फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दो दोस्तों ने मिलकर चोरी की 40 बाइकें, छह पुलिस ने की बरामद

दो दोस्तों ने मिलकर चोरी की 40 बाइकें, छह पुलिस ने की बरामद

Mon, 01 Jul 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो दोस्तों ने मिलकर चोरी की 40 बाइकें, छह पुलिस ने की बरामद
यमुनानगर। वेटर से चोरी की राह पर चल पड़े युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर 40 बाइकें चोरी कर ली। दोनों चोरी की बाइक पर सीमा पार कर उत्तर प्रदेश जा रहे दो युवकों को पुलिस ने काबू कर लिया। कार्रवाई डिटेक्टिव स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर की। इस दौरान दोनों ने जिले में 40 वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से आधा दर्जन बाइकें बरामद कर ली हैं। रिमांड के दौरान दोनों ने 40 वारदातों का खुल्लासा किया है।
विज्ञापन

डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि जिले से दो बाइकें चोरी कर दो युवक बाड़ी माजरा व पांसरा फाटक से निकलेंगे। जिसके बाद उन्होंने दोनों को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया। टीम में हेड कांस्टेबल कुलदीप, राजू राणा, इम्तिहाज अली, गोविंद व कमल को शामिल किया गया। वहीं सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, राजू, रौहन, राजकुमार की एक टीम बनाई गई। दोनों टीमों ने सुनियोजित तरीके से दोनों स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। इस दौरान बाड़ी माजरा पुल के पास चोरी की अपाच्चे बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। टीम ने उसे रोक कर गिरफ्तार किया और उसके पास से बाइक बरामद की। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बिशनपुरा निवासी कुलबीर सिंह के रूप में बताई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी टीम ने पांसरा फाटक से एक युवक को पकड़ा। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के गांव पहलवानपुरा निवासी विशाल उर्फ विकास के रूप में बताई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिमांड के दौरान 40 वारदातें कबूली व छह बरामद
इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान करीब 40 बाइक चोरी करना कबूल किया है। रिमांड के दौरान अब तक 6 बाइक बरामद कर ली गई हैं। कुलबीर व विशाल दोनों दोस्त हैं। जिस बाइक पर कुलबीर पकड़ा गया है, वह उन्होंने 25 मई को कैल निवासी अंकित की कोर्ट रोड स्थित सैमसंग केयर के बाहर से चोरी की थी। वहीं जिस बाइक पर विशाल पकड़ा गया, उन्होंने वह बाइक 15 जून को ईस्ट भाटियानगर निवासी डिंपल की ज्योति होटल के बाहर से चोरी की थी। इसके अलावा 25 मार्च 2018 को पुरानी अनाजमंडी जगाधरी निवासी नितिन की बाइक मॉडल टाउन से चोरी की थी। 28 मई को फेरू वाला निवासी विक्रम सिविल अस्पताल यमुनानगर में दवाई लेने आया था और बाइक ट्रामा सेंटर के बाहर खड़ी कर दी। जो इन दोनों ने चोरी कर ली। इसके अलावा चुहड़पुर निवासी सतविंद्र की बाइक 16 जून को राठी अस्पताल के बाहर से चोरी की गई। 19 जून को विजय नगर निवासी शिव कुमार की एक्टिवा ट्रामा सेंटर के बाहर से चोरी कर ली।

लोगों को बताया कि वह हैं बाइक के डीलर
पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी की गई सभी बाइकें उनके पास ही हैं। इस दौरान सभी उनसे पूछते थे कि तुम्हारे पास रोज नई बाइक कहां से आता है। परिवार भी वाले भी यही बात पूछते थे। उन सभी को उन्होंने बताया कि वह बाइक के डीलर हैं। दोनों ने बताया कि वह सभी बाइकों के जाली कागज बनवाना चाहते थे। जिसके लिए वह व्यक्ति की तलाश कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। विशाल शहर के पैलेस में वेटर का काम भी करता था, इसलिए उसे शहर के बारे में सारा पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed