{"_id":"5d16562d8ebc3e3c692865fc","slug":"15617449213-yamuna-nagar-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल सर्विस सेंटर में कैश लेने आए युवक ने काम कर रही युवती के साथ छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल सर्विस सेंटर में कैश लेने आए युवक ने काम कर रही युवती के साथ छेड़छाड़
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
शहर के मधु चौक के पास स्थित एक मोबाइल सर्विस सेंटर में काम कर रही युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ की। आरोपी कैश लेने के लिए सेंटर आया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मोबाइल सर्विस सेंटर मधु होटल में काम करने करने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून की दोपहर को वह सेंटर में काम कर रही थी। इस दौरान अमरपुरी कालोनी निवासी रमन बावा उससे कैश लेने के लिए आया। जब वह उसे कैश देने लगी तो आरोपी ने उसे गलत तरीके से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे अपशब्द भी कहे। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एएसआई सुषमा रानी का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।