{"_id":"5d13c6708ebc3e3c8558e8cd","slug":"15615770549177-yamuna-nagar-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गोदाम पर रेड कर 177 डिस्पोजल किए जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गोदाम पर रेड कर 177 डिस्पोजल किए जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के खिलाफ चलाए जा रहे नगर निगम के अभियान के तहत प्रशासन ने बुधवार देर शाम बड़ी कार्रवाई की। नोडल ऑफिसर बीडीपीओ आरडी सैनी के नेतृत्व में चार विभागों की संयुक्त टीम ने तिगरा गांव के पास डिस्पोजल गिलास के गोदाम पर रेड की। टीम को यहां से भारी मात्रा में डिस्पोजल गिलासों की पेटियां बरामद की। जांच करने पर कुल 177 पेटी डिस्पोजल गिलासों की बरामद की गई। जिनमें एक लाख से अधिक डिस्पोजल गिलास है। टीम ने ट्रक में लोड कर डिस्पोजल गिलासों को नगर निगम के स्टोर में रखवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पॉलिथीन मुक्त शहर बनने तक प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सीएसआई अनिल नैन ने बताया पाबंदी के बावजूद कुछ स्थानों पर प्लास्टिक व पॉलिथीन के डिस्पोजल गिलास स्टोर किए जा रहे है। उन्हें सूचना मिली थी कि तिगरा गांव के पास बड़ी मात्रा में एक गोदाम में डिस्पोजल गिलास स्टोर किए जा रहे थे। जिसपर डीसी आमना तस्नीम द्वारा बीडीपीओ आरडी सैनी को नोडल अधिकारी बनाकर टीम तैयार की गई। टीम में नगर निगम, आरओ, पॉल्यूशन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया। सूचना के आधार पर नोडल अधिकारी, पोल्यूशन विभाग के एसडीओ कमलजीत सिंह, नगर निगम के सीएसआई अनिल नैन, एसडीओ अजय गोतम व सदर थाना से एएसआई सतपाल व हवलदार सुखविंद्र देर शाम गोदाम पर पहुंचे। टीम ने जब गोदाम की जांच की तो वहां पर डिस्पोजल गिलासों की भारी मात्रा में पेटियां भरी हुई रखी थी। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गोदाम से पटियों को अपने कब्जे में लिया। जांच करने पर 177 पेटियां बरामद की गई। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।