फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फाटक पार कर रहा व्यक्ति बीच पटरी बुलेट छोड़ भागा, मालगाड़ी टकराई

फाटक पार कर रहा व्यक्ति बीच पटरी बुलेट छोड़ भागा, मालगाड़ी टकराई

Wed, 19 Jun 2019 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
फाटक पार कर रहा व्यक्ति बीच पटरी बुलेट छोड़ भागा, मालगाड़ी टकराई
सुबह उस समय एक बड़ा रेल हादसा टल गया, जब अंबाला से सहारनपुर जा रही मालगाड़ी पटरी पर खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल से टकरा गई। गनीमत रही की रेलगाड़ी बुलेट के पिछले हिस्से से टकराई, जिससे मोटरसाइकिल पटरी से दूर एक ओर जा गिरी। इस दौरान बुलेट चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और मुआयना किया। इस दौरान करीब आधा घंटा रेल यातायात बाधित रहा। हादसा बुुधवार सुबह साढ़े नौ बजे पांसरा फाटक पर हुआ। आरपीएफ ने बुलेट चालक पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जाएगा।
विज्ञापन

करनाल के इंद्री निवासी 35 वर्षीय सुरेश कुमार अपनी बुलेट मोटरसाइकिल लेकर यमुनानगर के पांसरा में अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह बुलेट लेकर किसी काम से जाने के लिए निकला। इस दौरान उसे पांसरा फाटक बंद मिला। सुरेश ने फाटक के पाइप के नीचे से बुलेट निकालनी चाही। इस दौरान सुरेश ने फाटक के एक साइड से बुलेट निकाल ली। जब दूसरी साइड पार करने के लिए चला तो सामने से मालगाड़ी आ रही थी। सुरेश ने ट्रेन से पहले बुलेट निकाली चाही, इस दौरान ट्रेन बिल्कुल पास आ गई। जिसके चलते सुरेश बुलेट पटरी पर खड़ी करके एक ओर कूद गया। तेज रफ्तार ट्रेन बुलेट को धकेलती हुई चली गई। इस दौरान बुलेट जोरदार धमाके के साथ एक ओर जा गिरी। हादसे के बाद चालक सुरेश फरार हो गया। सूचना आरपीएफ को दी गई।
विज्ञापन

आरपीएफ थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर बुलेट कब्जे में ले ली है। इंद्री निवासी सुरेश पर रेलवे कर्मचारियों व यात्रियों की जान व माल को खतरे में डालने के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed