फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कनालसी घाट पर पानी में मिला लापता पंच का शव

कनालसी घाट पर पानी में मिला लापता पंच का शव

Thu, 16 May 2019 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
कनालसी घाट पर पानी में मिला लापता पंच का शव
छछरौली। दो दिन से लापता कोट मुश्तरका के पंच का शव कनालसी घाट पर पानी में पड़ा मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया। मंगलवार को छछरौली के गांव कोट मुश्तरका निवासी 45 वर्षीय परमिंदर सिंह की मारुति कार दादूपुर हेड पर लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। परिजनों के बयान पर परमिंदर सिंह के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों द्वारा पुलिस को दिए बयान में कहा गया था कि वह सोमवार को करीब एक बजे यमुनानगर के लिए गया था हुआ है। वह घर पर जल्दी आने के लिए बोल कर गया था। पर वह शाम के छह बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसके फोन नंबर पर फोन करके उसको घर आने के बारे में पूछा तो उसने घर वालों को बताया कि वह रास्ते में है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। जिस पर घरवाले निश्चित हो गए। इसके बाद वह रात भर घर नहीं आया। उसके बाद परिजनों ने उसके फोन नंबर पर फोन किया जो कि बंद मिला। सुबह परिजन व अन्य ग्रामीणों ने उसको उसकी रिश्तेदारों व अन्य जगहों पर तलाश करने लगे। इस दौरान किसी ने परिजनों को सूचना दी कि रविंद्र की कार दादपुर हेड पर खड़ी है। मौके पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने कार की शिनाख्त की और पुलिस को इसके बारे में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर लावारिस हालत में खड़ी कार की जांच की और आसपास पता किया तो पता चला कि एक व्यक्ति सोमवार को इस कार में करीब पांच बजे अकेला बैठा हुआ था। उसके बाद वह कार से निकल कर कहां गया किसी ने नहीं देखा। बुधवार को थाना बुडिया में किसी ने सूचना दी कि कनालसी यमुना के घाट पर पानी में एक डेड बॉडी पड़ी हुई है। बुडिया पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बारे में पास के थाना छछरौली में सूचना दी गई। जिस पर छछरौली पुलिस और परिजनों ने परमिंदर सिंह की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed