फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 36.56 लाख रुपये

जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 36.56 लाख रुपये

Sat, 04 May 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 36.56 लाख रुपये

विज्ञापन
यमुनानगर। जमीन बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने कृष्णा कॉलोनी निवासी मूलचंद से 36 लाख 56 हजार पांच सौ रुपये हड़प लिए। मूलचंद ने कनालसी गांव के एक परिवार के चार सदस्यों व मेहरमाजरा निवासी बलविंद्र सिंह पर आरोप लगाया है। मूलचंद का आरोप है कि आरोपियों ने जो प्लाट उसे दिखाया, तहसील में उसका कोई रिकार्ड नहीं है। सच्चाई का पता चलने पर पीड़ित ने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर एक परिवार के चार सदस्यों समेत पांच आरोपी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
शहर की कृष्णा कालोनी निवासी मूलचंद ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2017 में उसे फैक्टरी के लिए प्लाट की जरूरत थी। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव मेहर माजरा निवासी बलविंद्र सिंह उर्फ ठाठ सिंह के साथ हुई। आरोपी ने उसे गांव कनालसी निवासी ओम कुमार, उसकी मां ओमवती, बहन अनीता देवी व बुजुर्ग जीवनी देवी से मिलवाया। आरोपियों ने उसे प्लाट दिखाया। जिसे उन्होंने अपना मालिकाना हक बताते हुए दिखाया। प्लाट उसकी पंसद आ गया। आरोपियों के साथ उसका प्लाट का सौदा 36 लाख 56 हजार पांच सौ रुपये में तय हुआ। नौ जनवरी 2017 में उसने आरोपियों को उक्त पैसे देकर प्लाट की रजिस्ट्री करवा ली। उसके कुछ दिन बाद जब वह प्लाट का इंतकाल अपने नाम करवाने के लिए गया तो पता चला कि तहसील के रिकॉर्ड में उस नंबर का कोई प्लाट नहीं है। यह पता चलते ही उसने इस बारे में आरोपियों से बातचीत की। लेकिन आरोपियों ने कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। प्लाट न मिलने पर उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि आरोपियों ने उससे बहस शुरू कर दी और उसे दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई जनक सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले की पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed