फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार की डिग्गी में रखे बैग से 15 लाख रुपये बरामद

कार की डिग्गी में रखे बैग से 15 लाख रुपये बरामद

Thu, 02 May 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
कार की डिग्गी में रखे बैग से 15 लाख रुपये बरामद
यमुनानगर। चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीम ने बुधवार की शाम को छह बजे सांगीपुर नाके पर चेकिंग के दौरान एक कार से 15 लाख रुपये बरामद किए। जिन्हें कैथल के दो चचेरे भाई कार से यमुनानगर की एक प्लाइवुड की फैक्ट्री में देने जा रहे थे। पुलिस ने मामले की सूचना आयकर विभाग को दी। जिसके बाद आयकर विभाग की टीम ने थाने में पहुंचकर नकदी को कब्जे में लिया। थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रमेशचंद कादियान ने बताया कि चुनाव आयोग की दो टीमें एसके रोड पर सांगीपुर नाके के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक स्विफ्ट कार की चेकिंग करने पर गाड़ी की डिग्गी से काले रंग के बैग में टीम को 15 लाख रुपये बरामद हुए। कार में प्रदीप कुमार और उसका चचेरा भाई सुनीत कुमार सवार था। दोनों युवक गांव गढ़ी बाड्डला जिला कैथल के रहने वाले बताये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed