फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   छात्र ने तीन छात्रों पर लगाया कुकर्म का आरोप, वीडियो भी बनाई

छात्र ने तीन छात्रों पर लगाया कुकर्म का आरोप, वीडियो भी बनाई

Wed, 01 May 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
छात्र ने तीन छात्रों पर लगाया कुकर्म का आरोप, वीडियो भी बनाई

विज्ञापन
यमुनानगर। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ने अपने क्लास के तीन छात्रों पर उससे कुकर्म कर वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि तीनों वीडियो के नाम से उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठ रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों युवकों को नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। एसपी को दी शिकायत में गांव के युवक ने बताया कि वह जगाधरी के कॉलेज का स्टूडेंट हैं। मुंडा खेड़ा का विक्की, गांव भटली का तुषार और एक अन्य लक्की जो करीब एक माह पहले उसे कॉलेज से मानकपुर इंडस्ट्री एरिया में जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए। वहां पहले उससे मारपीट की। उन्होंने उसके सारे कपड़े उतार कर वीडियो बना ली। इस दौरान लक्की ने उसके साथ कुकर्म किया। उन्होंने उसे धमकी दी यदि इसके बारे किसी को बताया तो उसकी वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। आरोप है कि वे उसे मानकपुर इंडस्ट्री एरिया में लेकर जाने लगे और वहां पर लक्की अपने साथी विक्की व तुषार के पकड़ने पर मेरे साथ गलत काम करता था। इतना ही नहीं डरा-धमकाकर उससे 9-10 हजार रुपये भी लिए हैं और जान से मारने की धमकी भी देते हैं। इस बारे मेरे पास रिकॉर्डिंग मैसेज भी है। लक्की का सुबह फोन आया और जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे तंग होकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। उस पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed