फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   युवती को अगवा कर ट्यूबवेल के कमरे में दो दिन तक किया दुष्कर्म

युवती को अगवा कर ट्यूबवेल के कमरे में दो दिन तक किया दुष्कर्म

Wed, 01 May 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
युवती को अगवा कर ट्यूबवेल के कमरे में दो दिन तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
बिलासपुर। अंबाला के गांव सरदेहड़ी निवासी युवक ने क्षेत्र के एक गांव से युवती को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया। एक दिन आरोपी उसे कालाआंब घूमाता रहा। उसके बाद लड़की को वह खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में ले गया। जहां आरोपी ने उससे दो दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। जब लड़की ने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव निवासी 21 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पास के गांव मुंडाखेड़ा में आलू के खेत में काम करने के लिए जाती थी। कुछ दिन पूर्व अंबाला के गांव सरदेहड़ी निवासी विकास के साथ उसकी दोस्ती हो गई। 24 अप्रैल को आरोपी युवक का फोन उसके पास आया और उससे कहा कि दोनों मंदिर में चल कर शादी करेेंगे। 25 अप्रैल को वह सुबह अपने काम के लिए मुंडाखेडा निकली तो रास्ते में आरोपी विकास बाइक पर सवार होकर आया और उसे शादी करने की बात कहकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह आरोपी के साथ त्रिलोकपुर माथा टेकने के लिए चले गए। वहां वह एक दिन रुके अगले दिन वह उसे अपने खेतों में बने नलकूप पर ले गया। जहां उसने उसे दो दिन रखा। इसके पश्चात जब उसने युवक से शादी के बारे में बात की तो युवक उसे मुलाना के सिरसगढ़ मंदिर में शादी के लिए ले गया। लेकिन मंदिर में पहुंच कर आरोपी युवक शादी को लेकर टाल मटोल करने लगा और बहाना बना कर वहां से फरार हो गया। उसने आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह अपने घर पहुंची। जहां उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दी।
विज्ञापन

बिलासपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed