फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   टायर का तेल निकालने वाली फैक्टरी में बॉयलर का ढक्कन खोलते ही झुलसे पांच मजदूर, चार की हालत गंभीर

टायर का तेल निकालने वाली फैक्टरी में बॉयलर का ढक्कन खोलते ही झुलसे पांच मजदूर, चार की हालत गंभीर

Mon, 29 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
टायर का तेल निकालने वाली फैक्टरी में बॉयलर का ढक्कन खोलते ही झुलसे पांच मजदूर, चार की हालत गंभीर
टायर का तेल निकालने वाली फैक्टरी में बॉयलर का ढक्कन खोलते ही झुलसे पांच मजदूर, चार की हालत गंभीर
विज्ञापन

छछरौली। दादूपुर रोड पर कृष्णा टायर उद्योग फैक्टरी में बॉयलर लीक होने से 5 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। मजदूरों को झुलसी हालत में ट्रॉमा सेंटर यमुनानगर ले जाया गया, जहां पर चार मजदूरों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। फैक्टरी में झुलसे पांच मजदूर उत्तर प्रदेश के और कई साल से फैक्टरी में कार्य कर रहे हैं। घायलों के साथ काम करने वाले कालिका सिंह ने बताया कि दोपहर 12 बजे बॉयलर का ढक्कन खोला गया तो सामने खड़े 5 मजदूर भांप की चपेट में आ गए। बताया गया है कि 17 मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। उधर, हादसे के बाद फैक्टरी के अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने में जुट गए। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई।
17 मजदूर कर रहे थे काम
बताया गया है कि हर रोज की तरह मजदूर रविवार को भी कार्य कर रहे थे। और इस दौरान 17 मजदूर थे। जैसे ही बॉयलर का ढक्कन खोला गया तो भांप तेज होने से सामने खड़े तेज बहादुर, सोनू सिंह, लालू सिंह, चौधरी व सुभाष इस हादसे की चपेट में आ गए। इनमें से सुभाष का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। बाकी साथी 92 प्रतिशत झुलसे हैं जिन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

इतनी डिग्री पर था बॉयलर का तापमान
विशेषज्ञों के अनुसार बॉयलर का तापमान 90 डिग्री के लगभग था जिस वजह से मजदूर सिर से लेकर पांव तक झुलस गए। जानकारी के अनुसार एरिया के लोग इस फैक्ट्री का कई बार विरोध कर चुके हैं क्योंकि टायर चलाने पर प्रतिबंध है। हादसे के बाद फैक्ट्री संचालकों ने गेट पर ताला लगा दिया हैं। वहीं दूसरी फैक्ट्री बिना नाम पते के ही संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी
रहमियां कॉलोनी के पास यह फैक्टरी चल रही है जिससे आसपास के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि जब यह फैक्टरी चलती है तो इस की चिमनी से काली राख घरों में गिरती है। जो कि कपड़ों बर्तन आदि में जम जाती है और उन बर्तनों का इस्तेमाल करने पर लोगों को सांस टीवी कैंसर आदि तक बीमारियां हो रही है।

रिहायशी एरिया में चल रही फैक्ट्रियां
बता दें कि यह फैक्ट्रियां दिन रात रिहायशी इलाके में चलती रहती है। इन फैक्ट्रियों की वजह से लोगों मे जानलेवा बीमारियां बढ़ रही है। इससे पहले 5 साल पहले एक फैक्टरी सोम नदी के पुल पर भी लगी हुई थी। जिसकी वजह से छछरौली वासियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही थी। जिसके बारे में छछरौली निवासी कई लोगों ने लिखित में शिकायत भी दी थी। उसके बाद यह फैक्टरी बंद हो गई थी। पुराने टायर से तेल निकालने की फैक्टरी जब चलती है तो उसकी चिमनी से काले रंग का इतना गुबार उठता है कि आसमान भी उस काले धुएं से काला हो जाता है।

सूचना मिली थी कि दादूपुर रोड पर टायर का तेल निकालने वाली फैक्टरी में बॉयलर फट गया है। जिसमें काफी मजदूर घायल हो गए हैं। फैक्टरी जाकर घटनास्थल का दौरा किया है। फैक्टरी वैध या अवैध तरीके से चल रही इसकी जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा कार्रवाई कर दी जाएगी। -नरेश गौतम, तहसीलदार।


हादसे में झुलसे मजदूर सुभाष के बयान पर फैक्टरी मालिक अंकुर मंगला के खिलाफ 336 व 337 धाराओं के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है।-कमलजीत सिंह, प्रभारी, थाना छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed