{"_id":"5cbcba34bdec22146325bd4d","slug":"155587237815-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी डीलर के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रॉपर्टी डीलर के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। प्रॉपर्टी डीलर का घर सूना पाकर चोर वहां से हजारों की नकदी, सोने-चांदी के जेवर सहित जमीन की कुछ रजिस्ट्रियां व अन्य सामान चुरा ले गए। डीलर परिवार सहित लुधियाना रिश्तेदारी में गया हुआ था। लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिस ने मौका मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है।
थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में राजेश कॉलोनी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को वह सपरिवार रिश्तेदारी में लुधियाना गया था। इस दौरान वह कमरों सहित मेन गेट पर ताला लगा गए थे। 18 अप्रैल को उसकी भाभी घर आई और साफ-सफाई करके चली गई। शनिवार जब वह लौटे तो उन्हें मकान के छोटे गेट का लॉक टूटा मिला। जब वह घर के अंदर दाखिल हुए तो कमरे के लॉक भी टूटे हुए और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉक टूटे थे और उसमें रखे 60 हजार रुपये सहित सोने-चांदी के जेवर गायब थे। वहीं चांदी के बर्तन भी नहीं थे। जब पूरी जांच की तो घर में लगी तीन एलईडी और बैटरी गायब थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ मौका मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। राजीव कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से नकदी सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए हैं।
थाना शहर जगाधरी के सब इंस्पेक्टर जनक सिंह ने बताया कि पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम के साथ जांच की है। मौके से मिले सबूतों के आधार पर जांच की जाएगी। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।