{"_id":"5cbcba31bdec222ffc35b3ad","slug":"155587237418-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा की तलब पूरी करने के लिए करने लगा बाइक चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशा की तलब पूरी करने के लिए करने लगा बाइक चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। चोरी की बाइक उत्तर प्रदेश बेचने जा रहे युवक को सीआईए-2 रेलवे चौक से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने दो बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया। सीआईए-2 इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक चोरी की बाइक बेचने रेलवे रोड से होता हुए उत्तर प्रदेश जा रहा है। इसके लिए एएसआई राम प्रसाद, कुलदीप, निर्मल, अमित की टीम बनाई। टीम ने रेलवे रोड के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बाइक पर एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान तीर्थ नगर की टपरियां निवासी रोहित उर्फ काला के रूप में बताई। इस दौरान रोहित में दो बाइक चोरी करने की वारदात स्वीकार की।
दोनों बाइक पहुंचानी थी यूपी
उन्होंने बताया कि रोहित ने दो वारदातें करना कबूला है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दोनो बाइक बरामद कर ली। आरोपी दोनों बाइकें उत्तर प्रदेश में बेचने की फिराक में था। इसलिए वह एक बाइक लेकर यूपी जा रहा था।
यहां पर दिया वारदातों को अंजाम
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक बाइक रेलवे स्टेशन चौक स्थित गीता भवन मंदिर के पास से चोरी की थी। यमुना विहार निवासी राजिंद्र ने इस बारे थाना शहर यमुना नगर में तीन फरवरी को केस दर्ज कराया था। वहीं दूसरी वारदात 19 मार्च को की। इस दौरान आरोपी ने तेजली निवासी रामेश्वर की बाइक प्यारा चौक स्थित बैंक के बाहर से चोरी कर ली थी। जिस बाइक पर आरोपी पकड़ा गया, वह बाइक तीन फरवरी को रेलवे रोड़ गीता भवन मंदिर के पास से चोरी की थी।
विज्ञापन
नशे के लिए करता है चोरी, दो केस पहले भी दर्ज
बताया गया है कि आरोपी रोहित नशे का आदी है। मध्यवर्गीय परिवार के कारण इसके पास नशापूर्ति के लिए पैसे नहीं होते थे। कम समय में अधिक धन कमाने के लालच में यह अपराध की राह पर बढ़ गया। आरोपी रोहित भी दो बार पहले नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों ही मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं।