फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म

Mon, 22 Apr 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर तीन माह तक रेप करने की शिकायत युवती ने पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मेडिकल के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि तीन साल पहले वह पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान एक लड़का उसे रास्ते में मिलता था। जिससे उसकी उसे जान पहचान हो गई। कुछ दिन बाद उनकी दोस्ती हो गई। पीड़िता ने बताया कि वह तीन साल से अमरजीत को जानती थी, तो उस पर विश्वास भी करती थी। उससे शादी करना चाहता था। दिसंबर में उसके परिवार के सभी लोग बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। इस दौरान वह उनके घर आ गया। उसने उसे अकेला पाकर उसका दुष्कर्म किया। उसके बाद भी कई बार दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी देने लगा। किसी को बताने पर उसे व परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। जब वह अब उससे शादी करने को कहती तो वह जला देने की धमकी देता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के साथ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। रेप की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश राणा, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed