{"_id":"5cb0e605bdec22146f516630","slug":"15550971672-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बाजार में मॉल में एक्सपायरी डेट का सामान देने पर हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिग बाजार में मॉल में एक्सपायरी डेट का सामान देने पर हुआ विवाद
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
बिग बाजार में मॉल में एक्सपायरी डेट का सामान देने पर हुआ विवाद
यमुनानगर। बिग बाजार मॉल में एक्सपायरी डेट का सामान देने पर विवाद हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। और किसी तरह से मामले को निपटाया। उपभोक्ता ने सोमवार को इसकी शिकायत डीएफएससी को देने की बात कही है। लाड़वा निवासी अक्षय ने बताया कि वह बिग बाजार में आया था। वहां पर उसने कुछ सामान लिया। जब दलिया और एक अन्य सामान की एक्सपायरी डेट की जांच की तो दोनों प्रोडक्ट एक्सपायर हो चुके थे। उसने कर्मचारियों को इस बारे में बताया तो वे उन्हें कमरे में ले गए। वहां पर उनसे सामान ले लिया और डेट मिटाने का प्रयास किया। वे सामान लेकर किसी तरह मॉल से बाहर निकले तो वहां पर उन्हें पीटने के लिए कुछ कर्मचारी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने सूचना पुलिस को दे दी। दो पुलिस कर्मी मौके पर आए और वे भी समझौता करने की बात कहने लगे। आरोप है कि उन्हें कहा गया कि वे इस सामान के बदले दूसरा सामान दे देंगे, लेकिन उन्होंने समझौता नहीं किया। इसके बाद उन्होंने डीएफएससी आफिस में संपर्क किया। आफिस बंद होने से वे शिकायत नहीं कर पाए। अब वे सोमवार को शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।