{"_id":"5c9fbd1fbdec221454120aaa","slug":"155397259219-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजधार हथियारों से दो युवकों ने हमला कर युवक को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजधार हथियारों से दो युवकों ने हमला कर युवक को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजधार हथियारों से दो युवकों ने हमला कर युवक को किया घायल
यमुनानगर। सरस्वती नगर में रंजिश के चलते कुछ युवकों ने एक अन्य युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सरस्वती नगर निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि उसका कुछ दिन पहले गांव के ही प्रिंस व मन्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। मगर उसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे। 28 मार्च को रात साढ़े नौ बजे वह गांव में ही किसी काम से जा रहा था। रास्ते में प्रिंस व मन्नी ने उसे रोक लिया और उस पर तेजधार हथियारों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट की आवाज सुनकर जब अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।