फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बीकेडी रोड पर हुए अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल

बीकेडी रोड पर हुए अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
बीकेडी रोड पर हुए अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन

यमुनानगर। बुड़िया खदरी देवधर रोड पर सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपने के बाद जांच शुरू कर दी।
पहला हादसा: गांव जयरामपुर निवासी करीब 30 वर्षीय विपिन कुमार ने जगाधरी के उप्पल माल में शॉप कर रखी थी। वह बाइक से घर जा रहा था। बुड़िया गुरुद्वारा से पहले इसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विपिन को निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। विपिन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। वह अपने पीछे पत्नी व 3 साल की एक बेटी छोड़ गया है। हादसे में दूसरा बाइक चालक भी गंभीर घायल हो गया है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा: वहीं इसी मार्ग पर रविवार दोपहर को बुड़िया जगाधरी रोड पर पैट्रोल पंप के नजदीक एक बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में शांति कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय सुशील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई व इसके साथी सागर व राजकुमार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने मामले दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, बुड़िया थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि दोनों हादसों कि सूचना मिलते ही मौका किया गया। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed