फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   शर्मसार करने वाली चार खबरें

शर्मसार करने वाली चार खबरें

Thu, 14 Mar 2019 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
शर्मसार करने वाली चार खबरें

विज्ञापन
इंसानियत को शर्मसार करने वाली तीन वारदात
सौतेला पिता दो साल से कर रहा था किशोरी से दुष्कर्म, काबू

यमुनानगर।
शहर के फर्कपुर थाना क्षेत्र में 15 साल की एक किशोरी को उसका सौतेला बाप दो साल से अपनी हवस का शिकार बना रहा था। वह उसके बड़े भाई को मारने की धमकी देकर गलत काम कर रहा था। लड़की ने किसी तरह चाइल्ड हेल्प लाइन तक अपनी गुहार पहुंचाई। जिस पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की जिला अधिकारी आंचल ने सदस्य अंजू बाजपेयी व पुलिस को साथ लिया और बताएं गए मकान में पहुंची। वहां किशोरी काफी डरी हुई हालत में मिली। टीम ने बच्ची का काउंसिलिंग की और उसका मेडिकल करवाया। वह नौवीं क्लास में पढ़ती है, इसलिए टीम ने उनके मकान में रहने वाले किरायेदार के पास छोड़ दिया है। साथ ही आरोपी सौतेले बाप के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।
अंजू बाजपेयी ने बताया कि लड़की ने अपने बयान में बताया है कि जब वह तीन साल की थी तब उसके पिता की मौत हो गई थी। उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। पांच साल पहले उसकी मां की भी मौत हो गई। उसके बाद करीब दो साल पहले दोपहर में उसके पिता ने उसे बदनियत से पकड़ लिया और उसके साथ गलत काम किया। तब से वह लगातार बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को लड़की को रेस्क्यू किया तो उस दिन भी दोपहर के वक्त पिता ने उसके साथ संबंध बनाएं थे।
विज्ञापन


दो
13 साल की बच्ची 21 सप्ताह की गर्भवती
बीमार होने पर परिजन ले गए अस्पताल तो पता चला।
यमुनानगर। अर्जुन नगर चौकी एरिया की एक कॉलोनी में 13 साल की लड़की के गर्भवती होने का खुलासा हुआ है। बीमार होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसके 21 सप्ताह की गर्भवती पाया। बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने परिजनों की पैरों तले से जमीन खिसक गई। किशोरी को फिलहाल इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई में एडमिट करवाया गया है। 21 सप्ताह की गर्भवती होने के चलते उसका गर्भपात भी नहीं किया जा सकता। क्योंकि इससे उसकी जान को खतरा हो सकता है। चाइल्ड प्रोटेक्शन की टीम को भी बच्ची की काउंसलिंग करने के आदेश दिए गए हैं। 18 मार्च को टीम चंडीगढ़ जाएगी। जिस किशोरी के साथ वारदात हुई, वह अपने भाई बहनों में तीसरे नंबर की है। पिता मेहनत मजदूरी करता है। जबकि पीड़ित किशोरी पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी कुलदीप सिंह ने चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम को पत्र भी भेजा। बाल कल्याण समिति की मेंबर अंजू बाजपेयी ने बताया कि किशोरी के बारे में जानकारी मिल गई है। 18 मार्च को यहां से काउंसलर सहित चार सदस्यीय टीम चंडीगढ़ जाएगी। काउंसलिंग के बाद ही मामले का सही पता लग सकेगा।

तीन
11 साल के बच्चे से कुकर्म, आरोपी पकड़ा
यमुनानगर।
शहर की एक कॉलोनी में युवक ने 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म कर दिया। आरोपी उसे बहला फुसला कर एक खाली प्लाट में ले गया। जहां बच्चे के साथ कुकर्म किया। पुलिस को दी शिकायत पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि शाम छह बजे के करीब उसका 11 वर्षीय बेटा घर के नजदीक खेल रहा था। इस दौरान कालोनी निवासी परवीन उसे बहला-फुसला कर सुनसान स्थान पर खाली पड़े प्लॉट में ले गया और उसके साथ कुकर्म कर लिया। बाद में रोता चिल्लाता उसका बेटा घर पहुंचा और आप बीती बताई। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी परवीन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चार
महिला के फोन पर अश्लील मैसेज भेजे
यमुनानगर
एक महिला के फोन पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले किसी ने उसके फोन पर अश्लील मैसेज भेजा। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी वह उसके साथ इस तरह की हरकत करता रहा। परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत कर दी। पुलिस ने मामले में जांच की तो मैसेज भेजने वाले आरोपी की पहचान घीड़ निवासी जितेंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed