फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एमआर गैंग का शूटर गिरफ्तार, चार साल पहले लूट, दस माह पहले की थी फायरिंग

एमआर गैंग का शूटर गिरफ्तार, चार साल पहले लूट, दस माह पहले की थी फायरिंग

Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
एमआर गैंग का शूटर गिरफ्तार, चार साल पहले लूट, दस माह पहले की थी फायरिंग

विज्ञापन
एमआर गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, चार साल पहले लूट, दस माह पहले की थी फायरिंग
लूट व फायरिंग के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी नींकू, दो जिलों की पुलिस को थी तलाश
लूट के मामले में कोर्ट ने भगौड़ा घोषित किया हुआ था आरोपी
आरोपी का साथी एमआर गैंग का दूसरा शूटर सचिन पहले से पुलिस गिरफ्त में
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने एमआर गैंग (मोनू राणा गैंग) के शूटर बिंजलपुर निवासी विरेंद्र उर्फ नींकू को गिरफ्तार किया है। आरोपी मई 2015 में हुई लूट व मई 2018 में बिलासपुर में हुई फायरिंग के मामले का आरोपी है। लूट के मामले में आरोपी कोर्ट से भगौड़ा घोषित भी था। लंबे समय से यमुनानगर व अंबाला पुलिस को इसकी तलाश थी। आरोपी के एक साथी एमआर गैंग के शूटर थंबड निवासी सचिन को कुछ दिनों पहले पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। नींकू फरार चल रहा था। आरोपी पर यमुनानगर, अंबाला के अलावा उत्तरी हरियाणा के कई जिलों में अपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य खुलासे होने की संभावना है।
बॉक्स
निशानदेही करने बिलासपुर में मनीमाजरा से आए व्यक्ति के पेट में मारी थी गोली :
सीआईए टू इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि 14 मई 2018 को बिलासपुर के अस्तबली पीर की मजार के पास साढौरा रोड पर 6 कनाल 6 मरले जमीन की निशानदेही हो रही थी। निशानदेही होने के बाद एक पक्ष अपने घर चला गया था। जबकि चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी प्रदीप, उसका भाई संदीप व मनीष वही सड़क किनारे कार के पास चलने की तैयारी में खड़े थे। उसी समय एक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और जान से मारने की नियत से उनके ऊपर फायरिंग कर दी। एक गोली प्रदीप के पेट में लगी। जिससे लहुलुहान अवस्था में वह नीचे गिर गया। उसे ईलाज के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेजा गया जहां से उसकी हालात गंभीर होने पर उसे पीजीआई चड़ीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था। कुछ दिन पहले पुलिस ने मामले में एमआर गैंग के शूटर थंबड निवासी सचिन को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी निंकू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी निंकू ने इस वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।
विज्ञापन

बॉक्सलूट के मामले में था भगौडा :
इंचार्ज श्रीभगवान यादव ने बताया कि 29 मई 2015 को गुमथला कंड्रोली रोड पर कार में सवार पांच बदमाशों ने गैस एजेंसी के ट्रैक्टर ट्रॉली को रोक कर चालक व सेल्समेन के साथ गन प्वाइंट पर लूट की गई थी। सेल्समेन को चोट भी मारी गई थी और नगदी लूट कर कार में आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे, लेकिन आरोपी नींकू फरार चल रहा था। कोर्ट ने आरोपी को इस मामले में भगौडा घोषित किया हुआ था। आरोपी पर यमुनानगर के अलावा, अंबाला, पंचकुला व हरियाणा के विभिन्न जिलों में कई मामले दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
एमआर गैंग के शूटर को उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। बिलासपुर में हुई फायरिंग व लूट के मामले में फरार चल रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी पर अंबाला व यमुनानगर सहित कई जिलों में केस दर्ज है। रिमांड के दौरान पूछताछ में अन्य खुलासे होंगे।
- श्रीभगवान यादव, इंचार्ज, सीआईए टू।
फोटो : 11
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed