फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर युवती के अकांउट से निकलवाए 40 हजार रुपये

फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर युवती के अकांउट से निकलवाए 40 हजार रुपये

Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर युवती के अकांउट से निकलवाए 40 हजार रुपये

विज्ञापन
फोन पर एटीएम कार्ड की जानकारी लेकर युवती के अकाउंट से निकलवाए 40 हजार रुपये
रादौर के गांव घेसपुर की रहने वाली है पीड़ित युवती, पुलिस जांच में जुटी
अज्ञात पर पुलिस ने किया धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रादौर के गांव घेसपुर निवासी युवती से अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम की जानकारी हासिल कर उसके बैंक अकाउंट से 40 हजार रुपये निकलवा लिए। मोबाइल पर संदेश आने के बाद युवती ने इस संबंध में बैंक व थाना में शिकायत दी। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव घेसपुर निवासी रूबी रानी ने रादौर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका केनरा बैंक रादौर में खाता है। 24 फरवरी को उसके मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने उसे बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। एटीएम अपडेट किए जा रहे है। जिस संबंध में उन्हें कुछ जानकारी चाहिए। इस दौरान आरोपी ने उससे एटीएम पर लिखा नंबर मांगा। इसके बाद आरोपी ने कुछ दिनों बाद एटीएम अपडेट होने की बात कहकर फोन काट दिया। रात करीब साढ़े दस बजे उसके मोबाइल पर मैसेज आया। जिसमें उसके बैंक अकाउंट से एटीएम से हांसी में 40 हजार रुपये की नगदी खाते से निकाले होने की जानकारी थी। जब उसने मामले की जानकारी लगी तो उसने तुरंत केनरा बैंक रादौर के अधिकारियों व पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध हेराफेरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
ये बरते सावधानियां :
किसी को भी फोन पर खाते से संबंधित जानकारी न दे।
बार बार फोन आने पर बैंक शाखा से संपर्क करे।
- अपने एटीएम कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड समय समय पर बदलते रहे।
- लॉटरी संबंधित किसी फोन व मेल से बेहद सतर्क रहे।
- एटीएम का प्रयोग अकेले ही करें।
- एटीएम कक्ष में किसी अन्य के आने पर सावधान रहे।
- डेबिट कार्ड से भुगतान अपने सामने ही करे।
- मशीन में अपना पिन दूसरे से छिपाकर ही भरे।
- किसी को भी फोन पर अपना पासवर्ड न बताए।
वर्जन
कैनरा बैंक रादौर के मैनेजर सुरेश कुमार ने बताया कि उनके पास महिला ने खाते से एटीएम द्वारा पैसे निकाले जाने की शिकायत की थी। उन्होंने महिला की शिकायत पर बैंक के हैडआफिस में मामले की शिकायत भेज दी है। जिस पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
थाना रादौर प्रभारी इंस्पेक्टर रमेशचंद कादियान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध धोखाधड़ी व जालसाजी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed