फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लापरवाही व तेज रफ्तार पर नहीं लग रही ब्रेक, हादसों में फिर दो ने गवांई जान, नौ घायल

लापरवाही व तेज रफ्तार पर नहीं लग रही ब्रेक, हादसों में फिर दो ने गवांई जान, नौ घायल

Fri, 22 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
लापरवाही व तेज रफ्तार पर नहीं लग रही ब्रेक, हादसों में फिर दो ने गवांई जान, नौ घायल
अलग-अलग हुए तीन हादसो में दो की मौत , नौ लोग जख्मी
विज्ञापन

खनन से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचला, नवनिर्मित बाइपास पर दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की मौत
फोटो : 33 व 34
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में वाहनों की तेज रफ्तार कहर बनी हुई है। जिसके चलते रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। वीरवार को अलग-अलग जगह तीन हादसे हो गए। जिनमें से दो हादसे खनन से भरे ओवरलोड ट्रकों चालकों की लापरवाही से हुए।

पहला हादसा
छछरौली के जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे का है। यहां उर्जनी गांव के पास एक ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक छछरौली निवासी जावेद, सुखविंद्र व परवेज एक बाइक पर सवार होकर खिजराबाद की तरफ जा रहे थे। जब वे उर्जनी गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक बजरी से भरे ओवरलोड ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छछरौली निवासी 18 वर्षीय जावेद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसके साथ बाइक पर जा रहे परवेज व सुखविंद्र इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया और पुलिस को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची छछरौली पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में घायल हुए दो अन्य युवकों का ट्रामा सेंटर यमुनानगर में उपचार चल रहा है, वहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, मामले में पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

वर्जन
उर्जनी गांव के पास एक ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक युवक जावेद की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। - कंवलजीत, छछरौली थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा
बाइपास पर खनन सामग्री से भरे दो ट्रक भिड़े, एक की मौत
नवनिर्मित बाइपास पर हरनौल के नजदीक खनन सामग्री से भरे दो ट्रकों की टक्कर हो गई। ये भी हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र के सेक्टर 13 निवासी रघुबीर सिंह ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र ट्रांसपोर्ट के मालिक है। उन्होंने पास करीब पिछले एक साल पहले पंजाब के बठिंडा जिले के गांव नंदगढ़ निवासी बलकरण नौकरी के लिए आया था। जिसे उन्होंने ट्रक चालक की नौकरी दी थी। 20 फरवरी को बलकरण सिंह ट्रक को लेकर खिजराबाद से बजरी लोड करने गया था। देर शाम को वह खिजराबाद से कुरुक्षेत्र के लिए चला था। रात को जब वह नवनिर्मित बाइपास पर ट्रक चलाता हुआ हरनौल के नजदीक पहुंचा तो उसके आगे एक ट्रक चल रहा था। जो बजरी से भरा हुआ था। उन्होंने बताया कि चालक ने ट्रक को लापरवाही से चलाते हुए उसके ट्रक के आगे अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे चालक बलकरण सिंह का ट्रक पीछे से उसमें टकरा गया। जिससे चालक बलकरण सिंह को गंभीर चोटें लगी। टक्कर लगने से बलकरण ट्रक में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक खरकाली निवासी राजबीर उर्फ टोनी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।

तीसरा हादसा
तीव्र मोड़ पर ट्रैक्टर व कार भिडंत, चार छात्रों समेत सात घायल
वहीं, खिजराबाद में नेशनल हाइवे जगाधरी पांवटा साहिब रोड पर फैजपुर के नजदीक तीव्र मोड पर एक कार ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पर सवार हथनीकुंड स्थित चौधरी रणबीर सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के चार छात्रों को चोटें आई हैं। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से खिजराबाद के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हथनीकुंड स्थित तकनीकी संस्थान के छात्र अंकित पांडे, मोहित राज, लल्लन और करण संस्थान की छुट्टी के बाद कलेसर के श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में घूमने चले गए। वापस आते समय वे एक ट्रैक्टर पर खिजराबाद तक सवार हो गए। जैसे ही ट्रैक्टर फैजपुर गांव के पास बने तीव्र मोड के पास पहुंचा तो यमुनानगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में तीन लोग सवार थे और हिमाचल के पांवटा साहिब जा रहे थे। टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर सवार संस्थान के छात्र सड़क पर गिर गए। एक छात्र के ऊपर से ट्रैक्टर का टायर भी चढ़ गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। कार में सवार तीन-चार सवारियों को भी चोटें आई। जिनको राहगीरों की मदद से खिजराबाद के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। डॉक्टर ने सभी घायलों का उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। जांच अधिकारी राकेश राणा का कहना है कि दुर्घटना की सूचना पर वे मौके पर गए थे लेकिन अभी किसी घायल के बयान नहीं हो पाए हैं। जैसे ही किसी की ओर से कोई शिकायत आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed