फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पिता से प्रॉपर्टी लेकर अलग न होने पर कार में अगवा कर पीटा, एक घंटे बाद फेंका

पिता से प्रॉपर्टी लेकर अलग न होने पर कार में अगवा कर पीटा, एक घंटे बाद फेंका

Wed, 20 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
पिता से प्रॉपर्टी लेकर अलग न होने पर कार में अगवा कर पीटा, एक घंटे बाद फेंका

विज्ञापन
पिता से प्रॉपर्टी लेकर अलग न होने पर कार में अगवा कर पीटा, एक घंटे बाद फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की तिलक नगर कॉलोनी निवासी संजीव ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट कर अगवा करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने पिता से प्रोपर्टी लेकर अलग रहने का कहा। उसके मना करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने उसे कार में अगवा कर लिया और मारपीट कर एक घंटे के बाद रेलवे अस्पताल के पास फेंक दिया। पुलिस ने मामले में पीड़ित के दो सालों व एक अन्य रिश्तेदार पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

तिलक नगर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी शादी गांव माली माजरा निवासी सोनिया के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। जिसके बाद उनके पास एक लड़का सक्षम कांबोज ने जन्म लिया। आरोप है कि उसकी ससुराल पक्ष में उसकी सास सुंदरी बाला, ससुर ओमनाथ, साला विरेंद्र व अश्वनी उसपर दबाव बनाते थे कि अपने पिता से प्रॉपर्टी लेकर घर से अलग हो जा। इस बारे में उसके ससुराल वालों ने कई बार उसे फोन पर धमकाया कि अगर तू अपना हिस्सा लेकर अलग नहीं हुआ तो हम तुम्हे जीने नहीं देंगे। आरोप है कि उसकी पत्नी भी उसे धमकाती है कि यदि तूने अलग प्रोपर्टी नहीं ली तो वह तुम्हारे पिता, जीजा, भाई आदि पर झूठा केस दर्ज करवा दूंगी। नवंबर 2017 में उसके पिता रामकुमार रेलवे से रिटायर्ड हुए है। तब से ही उसका साला विरेंद्र कांबोज यह कहता है कि मेरे एक केस में बहुत पैसा लग गया है। उसे 20 लाख रुपये दे। नहीं तो वह उसे जान से मार दूंगा। उसकी बहन विधवा होती है तो हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। रविवार को वह अपने घर पर ही था। तभी उसका साला विरेंद्र, अश्वनी व उसकी पत्नी के मामा बहादुरपुर निवासी राजकुमार कार में उनके घर आए। आरोप है कि आते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे उठाकर कार में अगवा कर लिया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे रेलवे अस्पताल के सामने उसे फेंक दिया और मारपीट की। आरोप है कि उनके हाथ में कोई हथियार भी था। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी उसे धमकाते हुए वहां से फरार हो गए। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने संजीव की शिकायत पर उसके साले विरेंद्र, अश्वनी व राजकुमार के खिलाफ अगवा करने, मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फर्कपुर थाना प्रभारी सुनील का कहना है कि मामले में केस दर्जकर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed