फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ताला लगाकर सामने पार्क में बेटे को घुमाने गई महिला, पीछे से चोरों ने खंगाला घर, उड़ाए 90 हजार

ताला लगाकर सामने पार्क में बेटे को घुमाने गई महिला, पीछे से चोरों ने खंगाला घर, उड़ाए 90 हजार

Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
ताला लगाकर सामने पार्क में बेटे को घुमाने गई महिला, पीछे से चोरों ने खंगाला घर, उड़ाए 90 हजार
पार्क में बेटे को घुमाने गई महिला, पीछे से चोरों ने खंगाला घर, उड़ाए 90 हजार
विज्ञापन

इसी तरह थाना छप्पर स्थित सुनार की दुकान से चोरों ने उड़ाए 80 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिला में दो स्थानों से एक लाख 70 हजार रुपये की चोरी हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पहली चोरी प्रेम नगर कॉलोनी में हुई। यहां एक महिला को दिन में भी घर को अकेला छोड़ना भारी पड़ गया। महिला अपने बेटे को लेकर सामने बने पार्क में घुमाने चली गई। यहां वह आधा घंटा रही। उसके बाद बेटे के साथ वापिस घर वापिस आई तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व पेटी से बाहर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसकी सूचना उसने तुरंत अपने पति को दी। जांच करने पर घर में रखी 90 हजार की नकदी गायब मिली। उन्होंने शहर यमुनानगर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
बॉक्स
पति चला गया था दुकान पर
शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में प्रेम नगर कॉलोनी निवासी खेम नारायण ने बताया कि वह फास्ट फूड की दुकान करता है। वह रोजाना की तरफ दुकान पर समय से चला गया था। पीछे उसकी पत्नी दुर्गा व बच्चा था। वह शाम साढ़े पांच बजे घर के सामने बने पार्क में बच्चे को घुमाने के लिए चली गई थी। आधे घंटे बाद जब वह वापिस लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। उसने इसकी सूचना उसे दी। वह घर पहुंचा तो देखा की घर में लगी अलमारी व पेटी से बाहर बैड व फर्श पर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर में रखे 90 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बॉक्स
सुनार की दुकान से 80 हजार के आभूषण चोरी
उधर, थाना छप्पर पुलिस को दी शिकायत में मनोहर कॉलोनी निवासी पारस ने बताया उसने गांव मुसींबल बस स्टैंड पर सुनार की दुकान की हुई है। 13 फरवरी की शाम को वह दुकान से काम खत्म करके घर आ गया था। सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर दुकान आभूषण गायब मिले। उसने बताया कि चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब 80 हजार रुपये है। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed