फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार मां की मौत, बेटा घायल
रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक जताने जा रहे थे मां-बेटा
यमुनानगर। गांव मंडेबर के नजदीक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। मृतक महिला अपने लड़के के साथ रिश्तेदारी में हुई मौत पर शोक जताने जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बॉक्स
मंडेबर के पास हुआ हादसा
पुलिस को दी शिकायत में गोलनी निवासी रजत ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ रेलवे कालोनी में रहता है। शुक्रवार सुबह वह अपनी माता 53 वर्षीय कुसुमलता के साथ बाइक पर सवार होकर गांव स्यालवा में हुई मौत पर शौक जताने जा रहे थे। जब वह गांव मंडेबर के नजदीक पहुंचे तो तेज गति से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

बॉक्स
13 फरवरी को ट्रक की चपेट में आने से हुई युवक की मौत
13 फरवरी को बाइक सवार एक युवक को ट्रक ने अपनी चपेट में लिया था। 25 वर्षीय राजक बाइक पर किसी काम से यमुनानगर आ रहा था। जब वह नए बाईपास हाईवे पर गांव कैल के नजदीक पहुंचा तो तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में राजक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद राजक की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
हादसों में गवां चुके 15 से अधिक लोग जान
बता दे कि सड़क हादसों में अभी तक 15 से अधिक लोग जान गवां चुके हैं। बावजूद इसके प्रशासन हादसों के ग्राफ को कम नहीं कर पाया है। जबकि जिला की सड़कों पर आए दिन लोग ओवर लोड वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। परंतु अभी तक प्रशासन इसपर लगाम कसने में नाकाम साबित हुआ है। इतना ही नहीं अभी हाल ही में प्रशासन की तरफ से दस दिन रोड सेफ्टी को लेकर अभियान चलाया गया था। फिर भी कोई सुधार नहीं आया है।
फोटो-42
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed