फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   खुद को बैंक मैनेजर बता युवती से फोन पर पूछा अकाउंट नंबर, खाते से ट्रांसफर किए 57 हजार

खुद को बैंक मैनेजर बता युवती से फोन पर पूछा अकाउंट नंबर, खाते से ट्रांसफर किए 57 हजार

Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
खुद को बैंक मैनेजर बता युवती से फोन पर पूछा अकाउंट नंबर, खाते से ट्रांसफर किए 57 हजार

विज्ञापन
खुद को बैंक मैनेजर बता युवती से फोन पर पूछा अकाउंट नंबर, खाते से ट्रांसफर किए 57 हजार
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया धोखाधड़ी का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एक व्यक्ति ने युवती को फोन कर अपने आप को बैंक मैनेजर बता उसके बैंक खाते से करीब 57 हजार रुपये दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। युवती को ठगी का उस समय पता चला जब उसके मोबाइल पर बैंक खाते से पैसे ट्रांसफर होने का मैसेज आया। जिसके बाद युवती ने मामले की सूचना जठलाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

गांव नाचरौन निवासी शहनाज अली ने बताया कि पांच फरवरी को दिन के समय उसके मोबाइल पर फोन आया और बात करने वाले व्यक्ति ने अपने आप को बैंक मैनेजर बताया। उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि आपका एटीएम कार्ड काम नहीं कर रहा, इसलिए आप अपना आधारकार्ड नंबर बताए। उक्त व्यक्ति के कहें अनुसार उसने अपना आधारकार्ड नंबर बता दिया। थोड़ी ही देर बाद उसके बैंक खाते से 57 हजार रुपये निकलने के मैसेज आया। बाद में उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला और मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई मेहर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed