फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे कुछ लोग, डर के चलते यूपी में रहे 22 दिन

पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे कुछ लोग, डर के चलते यूपी में रहे 22 दिन

Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे कुछ लोग, डर के चलते यूपी में रहे 22 दिन
पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे कुछ लोग, डर के चलते यूपी में रहे 22 दिन
विज्ञापन


लेनदारों का आरोप- कमेटी बनाकर करोड़ों रुपये लेकर लापता हो गए थे
-जीजा साला 22 दिन बाद वापस लौटे, स्वयं थाने लेकर पहुंचे परिजन, सुरक्षा मांगी
-कहा, हिसाब करके सबका लौटाएंगे पैसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
22 दिन से लापता फाइनेंसर संजय खुराना, राजन कालड़ा और मोना खुराना गुरुवार रात वापस लौट आए। घर आने के बाद परिजन उन्हें शुक्रवार को थाना शहर लेकर गए। जहां उन्होंने सुरक्षा की मांग की। फाइनेंसरों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें पैसे न देने पर धमकी दी थी। जिसके डर से वह यूपी में चले गए थे। इस दौरान वे मुजफ्फरनगर, वृंदावन, मथुरा व अयोध्या में रहे।
मॉडल टाउन निवासी एवंक्लासिक क्रिएशन शोरूम के संचालक राजन कालड़ा, संजय खुराना व मोना 15 जनवरी को शहर से अचानक लापता हो गए। जिन लोगों के उन्होंने पैसे देने हैं वह उनके घरों के बाहर पहुंच गए और इस बारे में कई बार पुलिस अधीक्षक व थाने में शिकायत भी दी। वहीं राजन कालड़ा के पिता ने थाना शहर में तीनों लोगों के गुमशुदा होने की शिकायत भी दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। उसके बाद से ही लगातार उनके आने पर लोग उनके घरों के बाहर बोल टाउन में इकट्ठे होते रहे। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। 22 दिन बाद वह अचानक तीनों फाइनेंसर वापस लौट गए। इसके बाद परिजन उन्हें थाना शहर में ले गए। जहां उन्होंने सिटी एसएचओ नरेंद्र राणा से मुलाकात की और सुरक्षा मांगी। उन्होंने एसएचओ को बताया कि उनके उन्होंने कमेटी बनाई हुई है। जिसमें लोगों को ब्याज पर पैसा दिया जाता है और कुछ लोग कमेटी डालते है। जिनसे अधिक ब्याज पर पैसा लिया जाता था। आर्थिक कारणों के चलते वे कुछ लोगों का पैसा नहीं दे पाए। जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने दो लोगों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। जान का डर था इसलिए वे यूपी चले गए।
विज्ञापन

बॉक्स
हिसाब देखकर सबका देंगे पैसा :
फाइनेंसर संजय व राजन का कहना है कि उन्होंने लोगों के जो पैसे देने हैं। वे उनका हिसाब करके सबके पैसे देंगे। उन्होंने लोगों के सिर्फ पैसे ही नहीं देने। कुछ लोगों से लाखों रुपये लेने भी है। हिसाब देखकर जिन लोगों के पैसे लिए गए है, सभी को उनके पैसे लौटाए जाएंगे। वहीं जिन लोगों से पैसे लेने है, उनसे पैसे लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मैंने नहीं दी कोई धमकी, केवल अपने पैसे मांगे थे :
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी योगेश का कहना है कि उन्होंने राजन व संजय से कोई धमकी नहीं दी। संजय व राजन ने उससे दो करोड़ रुपये उधार दिए हुए थे। उन्होंने रजिस्ट्री करवाने के लिए पैसे की जरूरत थी। जब उन्होंने रुपये मांगे तो उन्होंने उसे रुपये नहीं दिए। उन्होंने केवल अपने रुपये वापस मांगे थे, कोई धमकी नहीं दी। उन पर लगाए आरोप निराधार हैं।

वर्जन
शहर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह का कहना है कि लापता हुए तीनों लोग वापस लौट आए है। मामले में उनके लापता होने की शिकायत आई थी। जिसमें केस दर्जकर लिया गया है। कुछ लोगों ने उन्हें पैसा देने की भी शिकायत दी थी। जो मामला सिविल है। जांच के बाद उन्हें फारिक कर दिया जाएगा।
फोटो : 37
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed