{"_id":"5c2a5c2abdec2256986d28a2","slug":"15462800951-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
अमादलपुर रोड पर प्राचीन सूर्यकुंड मंदिर के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी अमादलपुर रोड पर गांव अमादलपुर के प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर के पास ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक गांव मालीमाजरा के रहने वाले है। हादसे के समय दोनों युवक जगाधरी से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर एफआईआर दर्जकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
जानकारी अनुसार मालीमाजरा निवासी महेंद्र (28) मेहनत मजदूरी करता था। सोमवार को वह अपने गांव के ही सतीश के साथ बाइक पर जगाधरी में मजदूरी करने के लिए गया था। शाम के समय दोनों एक बाइक पर घर लौट रहे थे। जब वे गांव अमादलपुर के प्राचीन सूर्य कुंड मंदिर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे में दोनों युवक अचेत हो गए। कुछ देर के बाद राहगीरों की मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि सतीश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बुड़िया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम मंगलवार को होगा।
उधर, बीकेडी रोड पर गांव शहजादपुर स्थित संत निरंकारी भवन के पास देर शाम डंपर ने ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद डंपर ट्रैक्टर के ऊपर चढ़ गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। हालांकि इस संबंध में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन
वर्जन
एसएचओ बुड़िया महावीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले में ट्रक के अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्जकर ली है। नंबर के आधार पर ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
फोटो : 33 व 34