फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाकर बहरीन चला गया पति, पहली पत्नी ने आठ लोगों पर कराई एफआईआर

बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाकर बहरीन चला गया पति, पहली पत्नी ने आठ लोगों पर कराई एफआईआर

Mon, 10 Dec 2018 01:00 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाकर बहरीन चला गया पति, पहली पत्नी ने आठ लोगों पर कराई एफआईआर
बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाई, पहली पत्नी ने आठ लोगों पर कराई एफआईआर
विज्ञापन

यमुनानगर। विवाहिता ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उससे शादी के बाद आरोपी बहरीन चला गया। जहां उसने उसे तलाक दिए बिना किसी अन्य महिला से शादी रचा ली। महिला ने अब आरोपी पति, उसकी दूसरी पत्नी समेत सात लोगों पर कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

जगाधरी की विष्णु गार्डन निवासी महिला की शिकायत पर रूपनगर के हरीश कुमार के साथ कुछ साल पहले उसकी शादी हुई थी। इसके बाद बहरीन चला गया। वहां पर उसने दूसरी शादी रचा ली और उसे तलाक भी नहीं दिया। आरोप है कि पासपोर्ट में भी हरीश ने उनका नाम कटवा दिया। जब उसने पता चला तो उसने अपने पति से बातचीत की लेकिन उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। महिला ने इस मामले में आइजी इंटेलीजेंसी को शिकायत दी थी। वहां से जांच के बाद सिटी जगाधरी थाने में हरीश, शिल्पा, सतीश, विवेक, जिम्मी, सिद्धार्थ, कुशल राणा व मार्टिन के खिलाफ धोखाधड़ी, आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला की 2005 में हरीश से शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति बहरीन चला गया था। वहां से लौटने पर हरीश ने दूसरी शादी कर ली। इसके बारे में महिला को नहीं बताया और अपनी दूसरी पत्नी को लेकर बहरीन चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed