फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सीसीटीवी फुटेज में आए दो संदिग्ध, गठित तीन टीमें भी नहीं लगा पाई लूटेरों का सुराग

सीसीटीवी फुटेज में आए दो संदिग्ध, गठित तीन टीमें भी नहीं लगा पाई लूटेरों का सुराग

Thu, 29 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में आए दो संदिग्ध, गठित तीन टीमें भी नहीं लगा पाई लूटेरों का सुराग

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में आए दो संदिग्ध, पुलिस की तीन टीमें भी नहीं लगा पाई लुटेरों का सुराग
दूसरे दिन भी नहीं लगा चाय व्यवसायी के बेटे को गनप्वाइंट पर लेकर लूट करने के आरोपियों का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। एक साल के बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर चायपत्ती व्यवसायी अंशुल गर्ग की पत्नी अनिका गर्ग को लूटने वाले दो संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए है। हालांकि फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ नजर नहीं आ रहे। एक आरोपी ने सिर पर टोपी पहने हुआ था। जो व्यवसायी के घर की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहे है। दो संदिग्ध युवकों के सीसीटीवी में कैद होने के बाद भी पुलिस की तीन टीमों आरोपियों को सुराग नहीं लगा पाई। उधर, वारदात के बाद चाय व्यवसायी ने भी अपने घर में सीसीटीवी लगवा लिया है।
बॉक्स
डीएसपी व सीआईए पुलिस ने दंपति से ली जानकारी
लूट के बाद देर रात डीएसपी हैडक्वार्टर रणधीर सिंह व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया। सीआईए टू की टीम ने अंशुल गर्ग व उनकी पत्नी अनिका से घर पर जाकर पूछताछ की। अनिका गर्ग से वारदात करने वालों की भाषा, बोलचाल व पहनावे के बारे में भी जानकारी ली गई। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपी लोकल भाषा बोल रहे थे। इसके साथ ही आसपास के एरिया की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस ने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जिसमें दो संदिग्ध युवक पहले तो सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करते रहे। कुछ देर बाद वे अंशुल गर्ग की ओर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बॉक्स
ये था मामला :
मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे व्यापारी अंशुल गर्ग के घर में दो बदमाश घुस आए थे। अनिका गर्ग के अनुसार दो बदमाशों ने एक साल के बेटे अयांश को गन प्वाइंट पर लेकर लूट की। बदमाश अनीका से चेन, अंगुठियां व उनके बेटे के कंगन ले गए। इतने में अंशुल गर्ग घर पर आ गया था। इसके बाद बदमाश अंशुल को रिवाल्वर दिखाकर फरार हो गए। अंशुल के मुताबिक, वह पौने पांच बजे घर पर पहुंचे थे। जब उन्हें घर के मेन गेट की कुंडी लगी दिखी, तो शक हो गया था। क्योंकि आमतौर पर उनके घर के मेन गेट की अंदर से कुंडी नहीं लगी होती। जब उन्होंने डोर बेल बजाई, तो अंदर से एक युवक आया और रिवाल्वर दिखाते हुए डराने लगा। जिस पर अंशुल शोर मचाते हुए मार्केट की ओर भागा। जब तक लोग एकत्र होते, तो दो युवक उनके घर से निकले और रिवाल्वर दिखाते हुए वहां से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात पर लूट की एफआईआर दर्ज की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना शहर एसएचओ नरेंद्र राणा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उनके साथ सीआईए व डिटेक्टिव स्टाफ की टीम भी मामले में तफ्तीश कर रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed