फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नहीं रूक रही स्नेचिंग, झपटमारों ने 24 घंटें में फिर की तीन स्नेचिंग

नहीं रूक रही स्नेचिंग, झपटमारों ने 24 घंटें में फिर की तीन स्नेचिंग

Sat, 29 Sep 2018 01:02 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
नहीं रूक रही स्नेचिंग, झपटमारों ने 24 घंटें में फिर की तीन स्नेचिंग
नहीं रूक रही स्नेचिंग, झपटमारों ने 24 घंटें में फिर की तीन स्नेचिंग
विज्ञापन

मंडौली के पास बाइक सवारों का झपटा पर्स, झटका लगने से नीचे गिरा
- कमानी चौक के पास युवती से बाइक सवार युवकों ने झपटा मोबाइल
- सरोजनी कॉलोनी में मंदिर के पुजारी का छीना पर्स व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्विन सिटी में बाइक स्नेचिंग की वारदातें लगातार हो रही है। बेखौफ स्नेचर कहीं भी वारदात को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे है। खुली सड़कों के साथ साथ चौकों, गलियारों व बाजारों में स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने रहे है। गुरुवार को जहां स्नेचिंग की पांच मामले सामने आए थे, वहीं, स्नेचरों ने 24 घंटें के भीतर फिर तीन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे दिया। हालांकि एक वारदात के दो आरोपियों को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने काबू भी किया है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बॉक्स
पहला केस - 08:00 बजे
बाइक पर टंगे कैरी बैग को छीना, झटका लगने से गिरा व्यक्ति :
पुराना हमीदा की आनंद कॉलोनी निवासी रजविंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ वह अपनी बाइक पर निजी काम से सरसावा जा रहा था। जब वह गांव मंडोली के पास पैट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो लड़के आए। आरोपियों ने बाइक पर टंगे कैरी बैग को एकदम से झटका मार कर छीन लिया और वहां से भाग गए। झटका लगने से वह बाइक सहित नीचे गिर गया। उसके कैरी बैग में मोबाइल व एक पर्स था। जिसमे 350 रुपये, आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरा केस : शाम 04:04 बजे
शॉप से लौट रही युवती के हाथ से झपटा मोबाइल, थप्पड़ भी मारे :
शांति कॉलोनी निवासी श्रुति ने बताया कि वह अरोडा कम्यूनिकेशन मोबाइल शॉप गांधीनगर पर नौकरी करती है और ऑटो से आना जाना करती है। रोज की तरह गुरुवार को वह अपनी दुकान से कमानी चौक तक ऑटो लेने के लिए पैदल जा रही थी। उसके हाथ में उसका मोबाइल था। शाम करीब चार बजकर चार मिनट पर जैसे ही वह चांदपुर नंबरदारों की हवेली के पास पहुंचीं तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए और उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इन लड़कों ने उसको थप्पड़ भी मारे। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सामने आने पर वह आरोपियों को पहचान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
तीसरा केस : सुबह आठ बजे
पुजारी को थप्पड़ मार छीना पर्स व मोबाइल :
विकास नगर कॉलोनी निवासी ने बताया कि वह सरोजनी कॉलोनी में एक मंदिर में पुजारी था। रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह आठ बजे वह मंदिर आ रहा था। जब वह मंदिर के नजदीक पहुंचा तो पीछ से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोप है कि युवकों ने उसे दो थप्पड़ मारे और उसका मोबाइल व पर्स छीन लिया। पर्स में पांच हजार रुपये की नकदी व अन्य दस्तावेज थे। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात युवकों पर केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

इनसर्ट
स्नेचिंग का एक आरोपी गिरफ़्तार, दूसरा फरार
यमुनानगर। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने स्नेचिंग करने के एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका साथी फरार है। आरोपी ने दो दिन पहले डीएवी कालेज के बाहर से छात्रा से मोबाइल छीनने व गुरुवार को मंडौली के पास बाइक पर जा रहे आनंद कॉलोनी निवासी रजविंद्र सिंह का कैरी बैग छीनने की वारदात को अंजाम देना कबूल किया। इसके अलावा चार सितंबर को पैदल जा रहे एक व्यक्ति से पुराना रादौर रोड पर मोबाइल छीन लिया था। आरोपी ने ये तीनों वारदाते करना कबूल की है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि उन्होंने को गुप्त सूचना के आधार पर खजूरी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रायपुर निवासी राशिद के नाम से हुई। आरोपी का साथी फरार चल रहा है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्नेचिंग के मामले में पहले से पकड़े गए नेपाल निवासी खुमन व मानव को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
फोटो : 32
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed