{"_id":"5bad2b4c867a557f6c0692b8","slug":"1538075447124-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बाइक सवार स्नेचरों का आतंक, 24 घंटे में पांच वारदातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में बाइक सवार स्नेचरों का आतंक, 24 घंटे में पांच वारदातें
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में बाइक सवार स्नेचरों का आतंक, 24 घंटे में पांच वारदातें
-महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल,
-एक स्टूडेंट समेत तीन महिलाओं से सरेराह स्नेचिंग, एक का मोबाइल, दूसरी का पर्स और तीसरी की चेन तोड़ी
-एसपी बोले- तीन वारदातें ट्रेस आउट, पकड़े दो आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
शहर में बाइक सवार स्नेचरों का आतंक हैं। बेखौफ स्नेचर मार्केट और मुख्य सड़कों के साथ-साथ गलियों में भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बुधवार सुबह से लेकर गुरुवार सुबह तक ताबड़तोड़ पांच वारदातें की। स्नेचिंग के खौफ से महिलाओं को घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। यहां तक कि महिलाएं अब ज्वेलरी डालने से भी परहेज करने लगी है। 24 घंटे में तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को अपना निशाना बनाया तो पुलिस की नींद टूटी। आनन-फानन में एसपी ने डिटेक्टिव स्टाफ को एक्टिव किया और दो युवकों को बाइक समेत दबोचा।
बॉक्स
पीड़ितों की जुबानी
केस नंबर: 1
गांव कनालसी की प्रियंका का कहना है कि वह डीएवी गर्ल्स कॉलेज में बीए सेकेंड में पढ़ती हूं। गुरुवार को मैं अपने गांव से डीएवी कॉलेज में आ रही थी। जैसे ही छोटी लाइन पर कॉलेज के पास सुबह सवा सात बजे पहुंची तो पीछे से दो युवक बाइक पर आए और मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर ले गए।
केस नंबर: 2
-शिवपुर कॉलोनी निवासी रमन शर्मा का कहना है कि वह प्लाई की ट्रेडिंग का काम करता है। बुधवार देर शाम को मैं करीब साढे चार बजे आईटीआई के सामने सब्जी मंडी में जा रहा था तो पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मैंने उनका पीछा करने की कोशिश की मगर तब तक वह काफी दूर जा चुके थे।
विज्ञापन
केस नंबर: 3
-रेलवे कॉलोनी निवासी गुरचरण कौर ने कहा कि रामनगर कॉलोनी में बन रहे मकान में मिस्त्री को पैसे देने के लिए मैंने पर्स में 15 हजार रुपये डाल लिए, परंतु जब में वहां पहुंची तब तक मिस्त्री वापस जा चुके थे। मैं घर लौटने लगी तो डीएवी स्कूल के पास दो युवक बाइक पर पीछे से आए और मेरा पर्स छीनकर फरार हो गए। मैंने युवकों को पकडऩे के लिए शोर भी मचाया, लेकिन वे फरार हो गए।
केस नंबर: 4
-रेलवे कॉलोनी के ही कमल का कहना है कि वह जगाधरी के रामा कृष्णा अस्पताल में सफाई का काम करता हूं। रात करीब साढे दस बजे छुट्टी करके साइकिल घर जा रहा था।गाबा पैलेस के पास किसी परिचित का फोन आया जिसे मैं सुनने लगा। तभी आईटीआई की तरफ से दो लड़क बाइक पर पीछे से आए और मेरे हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। मैं उनके पीछे दौड़ा भी लेकिन बाइक पर होने के कारण काफी दूर निकल चुके थे।
केस नंबर: 5
-शिवदयालपुरी निवासी शैफालीने बताया िक वह एक्टिवा से अपनी छह साल की बेटी जन्नत को इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ब्लूमबर्ग स्कूल छोडऩे जा रही थी। पेपर मिल के पीछे रोड पर धर्मकांटा के पास पहुंची तो, तभी बिना नंबर की बाइक पर दो युवक आए गले से एक तोले सोने की चेन का झपटा मारकर छीनकर फरार हो गए।
बॉक्स
इस महीने स्नेचिंग की वारदातें
-चार सितंबर को माडल टाउन निवासी पामिला से नेहरू पार्क के पास दो युवकों ने मोबाइल छीना।
-चार सितंबर की रात रादौर रोड पर खेडा मोहल्ला निवासी अशोक से दो युवकों ने मोबाइल छीना।
-13 सितंबर की रात लेदी व दादूपुर जट्टान के बीच बदमाशों ने कोट मुश्तरका निवासी रेखा व उसके पति से लूटपाट।
-16 सितंबर को जगाधरी के झंडा चौक पर लगे छडिय़ों के मेले में मत्था टेक रही हनुमान गेट निवासी रचना के गले से महिला ने सोने की चेन झपट ली।
- 17 सितंबर की रात को जोडियों गुरुद्वारा के नजदीक दो बदमाशों ने डंडा मारकर फैक्टरी के वेल्डर साहिद से नकदी, एटीएम व मोबाइल लूटा।
-19 सितंबर को सरोजनी कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने कैंप निवासी मनीषा शर्मा से सोने की चेन छीनी।
बॉक्स
तीन वारदातों को डिटेक्टिव टीम ने किया ट्रेस
डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज जयपाल आर्य ने बताया कि पांच वारदातों में से तीन को ट्रेस कर लिया गया है जिनमें दो आरोपियों को पकड़ा गया है। आरोपियों की पहचान जम्मू कॉलोनी निवासी मानव व खूमन निवासी जोड़िया नाका के रूप में हुई है दोनों ही नेपाली है और यहां किराये पर रहते हैं। आरोपियों ने रेलवे कॉलोनी निवासी कमल व गुरचरण कौर व शिवपुरी कॉलोनी निवासी रमन के साथ पर्स व मोबाइल पर्स छीन लिए थे। जिन्हें गुरुवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया।
वर्जन
-कई दिन से स्नेचिंग की वारदातें बढ़ी हैं, लेकिन पुलिस केस दर्ज कर तुरंत कार्रवाई कर रही है। पांच मामलों में से तीन को ट्रेस कर लिया गया है। बाकी वारदातें भी जल्द ही ट्रेस हो जाएगी। बीट सिस्टम और नाकाबंदी को मजबूत किया जा रहा है। -कुलदीप सिंह, एसपी
फोटो-13 व 14