फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बहन ने फोन कर घर बुलाया, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर भाई ने किया महिला से दुष्कर्म

बहन ने फोन कर घर बुलाया, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर भाई ने किया महिला से दुष्कर्म

Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बहन ने फोन कर घर बुलाया, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर भाई ने किया महिला से दुष्कर्म
बातचीत के बहाने महिला को बुलाया घर, युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

आरोपी की बहन ने पीड़िता को फोन कर घर बुलाया, नशीला पदार्थ पिलाकर भाई ने की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुराना हमीदा क्षेत्र की कॉलोनी में एक युवती ने अपनी परिचित महिला को फोन कर अपने घर बुलाया। आरोप है कि इस दौरान उसके भाई ने महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि युवक साजिश के तहत उससे रेप किया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी पुराना हमीदा निवासी गुनगीत के साथ जान पहचान है। तीन सितंबर को शाम साढ़े पांच बजे उसने उसे फोन कर कुछ बात करने के लिए अपने घर बुलाया। वह उसके कहने पर उनके घर चली गई। इस दौरान वहां पर उसका भाई भी मौजूद था। आरोपियों ने उसे चाय व बिस्कुट दिए। चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जब उसे होश आया तो आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की सूचना महिला पुलिस थाने में दी। पुलिस ने देर शाम मामले की जांच के बाद आरोपी युवक व उसकी बहन के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई कुसुम बाला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed