{"_id":"5b3a6a834f1c1b135c8b45eb","slug":"15305550119-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर व दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूने घर व दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूने घर व दुकान से चोरों ने उड़ाया हजारों का सामान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की संजय विहार कालोनी में चोरों ने सूने घर व जगाधरी के रेलवे बाजार स्थित लोहे की दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने दोनों स्थानों का मुआयना कर अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
संजय विहार कॉलोनी निवासी धमऱपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। सुब के वक्त वह घर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो घर से हजारों रुपये का सामान गायब था। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
बॉक्स
हजारों का लोहे का सामान चुराया :
उधर,विष्णु गार्डन निवासी राजिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जगाधरी के रेलवे बाजार में लोहे के सामान की दुकान की हुई है। देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह के वक्त वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा पड़ा था। उसने सामान की जांच की तो दुकान से हजारों रुपये का लोहे का सामान गायब था। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
इनसर्ट
- बाइक चोरी
गांव कोट मुस्तरका निवासी मनमोहन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बदाया कि दोपहर डेढ़ बजे के करीब वह छछरौली बस स्टैंड पर किसी को लेने के लिए गया हुआ था। आरोप है कि इस दौरान किसी ने उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।