फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ठेकेदार के कारिंदों से मारपीट कर छीने 20 हजार, गाड़ी में की तोड़फोड़

ठेकेदार के कारिंदों से मारपीट कर छीने 20 हजार, गाड़ी में की तोड़फोड़

Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के कारिंदों से मारपीट कर छीने 20 हजार, गाड़ी में की तोड़फोड़
ठेकेदार के कारिंदों से मारपीट कर छीने 20 हजार, गाड़ी में की तोड़फोड़
विज्ञापन

तीन युवकों पर मारपीट, तोड़फोड़ व नकदी छीनने का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। खेडी लक्खासिंह मार्ग पर गांव रादौरी के नजदीक कुछ लोगों ने शराब ठेकेदार के करिंदों के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। करिंदों का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनसे 20 हजार रुपये की नकदी छीन ली। पुलिस ने मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

रादौर पुलिस को दी शिकायत में ठेकेदार के करिंदे नागल निवासी दीपक ने बताया कि वीरवार की रात को वह शराब ठेेके से कैश की राशि लेकर अन्य कारिंदों के साथ गाड़ी में सवार होकर रादौर की ओर लौट रहा था। जब वह रादौरी गांव के समीप पहुंचा तो रोड पर कार लगाकर रादौरी निवासी मुकेश, बुबका निवासी टीटू व रादौरी निवासी जैली ने सड़क के बीच कार खड़ी कर उन्हें रोक लिया। रोकने के बाद उन्होंने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। हमला करने के साथ ही आरोपियों ने ठेकेदार की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और लगभग 20 हजार रुपये की नकद राशि भी छीन ली और मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed