फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए साढ़े 19 हजार रुपये

धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए साढ़े 19 हजार रुपये

Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकलवाए साढ़े 19 हजार रुपये
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले रुपये
विज्ञापन

बुडिय़ा चौक स्थित एटीएम की घटना, पुलिस ने अज्ञात पर किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया चौक स्थित एटीएम में अज्ञात व्यक्ति ने भूखड़ी निवासी राकेश कुमार का धोखे से एटीएम बदलकर उसके खाते से साढ़े 19 हजार रुपये निकलवा लिए। पुलिस ने राकेश की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव भूखड़ी निवासी राकेश कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 27 मई को वह बुड़िया चौक पर एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए आया था। जब वह एटीएम से पैसे निकलवाने लगा तो वहां पर मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड धोखे से बदल लिया। इसके बाद वह पैसे निकलवाकर वहां से चला गया। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर उसके बैंक खाते से साढ़े 19 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। मैसेज पढ़ते ही वह इसकी जानकारी हासिल करने के लिए बैंक में गया। जांच के दौरान पता चला कि बुड़िया चौक जगाधरी स्थित एटीएम से उसके खाते से पैसे निकाले हैं। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद देर शाम अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एचसी पारस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed