फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नवनिर्मित बाइपास पर फिर हादसा, डंपर ने कार सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

नवनिर्मित बाइपास पर फिर हादसा, डंपर ने कार सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 20 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित बाइपास पर फिर हादसा, डंपर ने कार सवार तीन दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत
डंपर और कार की टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

- नवनिर्मित बाईपास पर फिर हादसा, आधे-अधूरे हाईवे को ट्रायल के लिए खोला, ब्लैक स्पॉट पर हो रही मौत
- आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे घायल, नहीं पहुंची एंबुलेंस
- सहारनपुर के रहने वाले है तीनों दोस्त, चंडीगढ़ से लौटते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आधी अधूरी तैयारियों के साथ ट्रायल के लिए खोले गए एनएच 344 पर कई ब्लैक स्पॉट बन गए हैं। यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिनमें वाहन चालक अपनी जान गवां रहे हैं। एनएचएआई व सद्भाव कंपनी की तरफ से अभी यहां एंबुलेंस, फर्स्ट एड और पेट्रोलिंग टीम की भी व्यवस्था नहीं की है। जिसके चलते समय पर सहायता नहीं मिलने की वजह से दुर्घटना में जख्मी हुए राहगीर तड़प-तड़प कर जान दे रहे हैं। मंगलवार दोपहर को जगाधरी कट पर एक कार ने डंपर को टक्कर मार दी। यहां ब्लैक स्पॉट है और मोड़ होने की वजह से कट दिखाई नहीं देता। एक्सीडेंट में एक युवा की जान चली गई।
खूनी ब्लैक स्पॉट पर मौत : नवनिर्मित कैल कलानौर नेशनल हाईवे बाईपास पर कैल गांव के निकट मंगलवार दोपहर एक स्विफ्ट कार और सड़क क्रॉस कर रहे डंपर में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को निजी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ से लौट रहे थे : यूपी के सहारनपुर निवासी आदित्य तोमर (18) अपने दोस्त वरुण तोमर व आकाश तोमर के साथ किसी काम से चंडीगढ़ गए थे। तीनों दोस्त मंगलवार दोपहर चंडीगढ़ से अपने घर लौट रहा था। तीनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। राहगीरों ने घायलों को शहर के गाबा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डाक्टर ने आदित्य तोमर को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं पहुंची एंबुलेंस : दुर्घटना होने के बाद राहगीर मौके पर जमा हो गए। वहां से एंबुलेंस को कॉल किया गया, लेकिन आधा घंटे तक तीनों सड़क पर तड़पते रहे एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद एक व्यक्ति ने अपनी कार में तीनों को लेटाया और एक निजी अस्पताल में लेकर गया।

एसएचओ नवीन का कहना है कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। इससे पहले ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।
फोटो : 14 व 15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed