{"_id":"5b26aacb4f1c1bc2378b45fe","slug":"15292607496-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, सुसाइड की आशंका
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
यमुनानगर (ब्यूरो)। सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव कैल में इलेक्ट्रीशियन का काम सीख रहे शिवम (20) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
कैल निवासी शिवम कांसापुर में इलेक्ट्रीशियन का काम सीख रहा था। उसके पिता श्याम लाल ने बताया कि वह कई दिन से घर में गुमशुम रहता था। शनिवार रात घर पर खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने चला गया था और अंदर की कुंडी लगा ली। सुबह जब परिजन उठे तो उन्होंने शिवम को आवाज लगाई। परंतु उसने अंदर से कोई जवाब नहीं दिया। परिजनों ने उसके कमरे की खिड़की से देखा तो बेटा पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। उसे देखते ही परिजनों ने शोर मचा दिया। कुछ ही देर में आसपास के लोग वहां पर एकत्र हो गए और शव को फंदे से उतारा। मामले की सूचना थाना सदर जगाधरी पुलिस को दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र का कहना है कि कहना है कि युवक का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
फोटो : 04