फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तीन घरों, दो दुकानों व सरकारी स्कूल को चोरों ने निशाना बना उड़ाया हजारों का सामान

तीन घरों, दो दुकानों व सरकारी स्कूल को चोरों ने निशाना बना उड़ाया हजारों का सामान

Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
तीन घरों, दो दुकानों व सरकारी स्कूल को चोरों ने निशाना बना उड़ाया हजारों का सामान
तीन घरों, दो दुकानों व सरकारी स्कूल को चोरों ने बनाया निशाना, उड़ाए हजारों के सामान
विज्ञापन

पुलिस ने सभी मामलों में किया केस दर्ज, जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पुलिस चोरी की वारदातों को रोकने में नाकामयाब है। चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। रोजाना घरों, दुकानों व स्कूलों की ताले टूट रहे है। इसी कड़ी में चोरों ने तीन घरों, दो दुकानों, सरकारी स्कूल व एक ढाबे को निशाना बनाकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रोफेसर कॉलोनी निवासी आस्तिक आर्य ने थाना शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 21 मई को परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। दो जून को वह घर पर वापस लौटा तो देखा कि उसके घर के ताले टूटे पड़े हैं। उसने घर में रखे सामान की जांच की तो वहां से 40 अमेरिकन डॉलर व अन्य सामान गायब था। चोरी की सूचना उसने थाने में दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, मुंडा माजरा निवासी नायब देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 28 मई को किसी काम से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी। जब वह फव्वारा चौक के नजदीक पहुंची तो किसी ने मौका पाकर उसके सामने से कानों के झुमके चोरी कर लिए। जब वह घर पहुंची तो उसे चोरी का पता चला। उसने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, राजकीय माध्यमिक विद्यालय मंडौली गागड़ के हेड मास्टर प्रीतम सिंह ने बताया कि 31 मई को स्कूल की छुट्टियां हुई थी। शाम को स्कूल का स्टाफ स्कूल का ताला लगाकर अपने-अपने घर चला गया था। एक जून को ग्रामीणों ने उन्हें सूचना दी कि चोरों ने स्कूल के कमरे का दरवाजा तोड़ कर अंदर चोरी कर ली है। सूचना पाते ही वे मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान पाया कि चोरों ने स्कूल के कमरे से दो बैटरियां, एक इनवर्टर, एक सेट टॉप बाक्स चोरी कर लिया है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
जबकि गांव फतेहगढ़ निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि चोरों ने गांव के बाहर ही बनाए गए उसके ढाबे का ताला तोड़ कर वहां से बैटरा, 400 रुपये के सिक्के व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब वो ढाबे पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए चोरी का केस दर्ज कर लिया।
वहीं, गुमथला राव निवासी बृजेश कुमार ने थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुमथला राव के पास ही उसकी दुकान है। एक जून की रात उनके गांव का ही बबलू उसकी दुकान का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गया और वहां से 20 लीटर तेल, 10 लीटर मोबिल ऑयल, पांच पैकेट कोरेजन, 700 रुपये चोरी कर लिए। जबकि उसके साथ ही दुकान करने वाले हुकम चंद की दुकान से इनवर्टर व अन्य सामान चोरी कर लिया। उन्हें किसी ने बताया कि चोरी बबलू ने की है तो इसकी शिकायत थाने में दी। पुलिस ने शक के आधार पर बबलू से पूछताछ की। आरोपी ने चोरी की बात कबूली और उससे इनवर्टर व बैटरी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

उधर, बुड़िया निवासी दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि 29 मई की रात चोरों ने उसके घर का ताला खोल कर घर के अंदर से एक बाइक, मोबाइल, 3070 रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर उन्हें चोरी का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed