{"_id":"5b0c52904f1c1ba56e8b5036","slug":"152753423011-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा से पांचवी कक्षा के छात्र ने किया दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा से पांचवी कक्षा के छात्र ने किया दुष्कर्म का प्रयास
Updated Tue, 29 May 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में पहली की छात्रा से पांचवीं कक्षा के छात्र ने किया दुष्कर्म का प्रयास
छात्रा की मां बोली, बेटी के साथ गलत काम हुआ, पुलिस बोली, 12 साल का बच्चा नहीं कर सकता दुष्कर्म
आज आरोपी छात्र को काउंसिलिंग के लिए लेकर आएगी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र के निजी स्कूल में 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा के छात्र द्वारा पहली कक्षा की पांच साल की छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि बच्चा दुष्कर्म नहीं कर सकता है। मेडिकल जांच में भी दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने मामले में आरोपी बच्चे के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फर्कपुर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी पांच साल की बेटी निजी स्कूल में पहली कक्षा की छात्रा है। 24 मई को दोपहर ढाई बजे उसकी बेटी स्कूल से जब घर लौटी तो उसने उसे बताया कि आज स्कूल में पांचवीं कक्षा के एक लड़के ने उसके साथ गलत काम किया। अगले दिन पहले वह स्कूल में गई। इसके बाद वह अपनी बच्ची को सिविल अस्पताल में ले गई। लेकिन उस समय डॉक्टर के न होने पर मेडिकल नहीं हो पाया। स्टाफ ने उसकी लड़की को अस्पताल में दाखिल कर लिया। इसके बाद पुलिस उनके पास आई और उसके बयान लिखे। लेकिन तब उसने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई। उसने तब पुलिस को कहा था कि जब डॉक्टर रिपोर्ट देंगे तो वह कार्रवाई करवाएंगी। डॉक्टर ने उसकी लड़की की जांच की। इसके बाद उसने आरोपी लड़के के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी लड़के के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
नहीं हुई रेप की पुष्टि, आज काउंसिलिंग के लिए बच्चे को बुलाया
मेडिकल जांच में बच्ची से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। 12 साल का बच्चा दुष्कर्म नहीं कर सकता। मंगलवार को आरोपी बच्चे को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया है। बच्चे ने क्या हरकत की इसका काउंसिलिंग के दौरान पता चलेगा।
विज्ञापन
- नरेंद्र सिंह राणा, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
घर में घुसकर युवक ने किया महिला के साथ दुष्कर्म
यमुनानगर। बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जातिसूचक शब्द बोलने का भी आरोप है। घटना के समय महिला के परिवार के सदस्य काम के लिए बाहर गए थे। पीड़ित महिला ने शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 मई को उसके परिवार के सदस्य किसी काम से बाहर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे उनके गांव का ही युवक काला उनके घर में घुस गया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी उसे जबरदस्ती उठाकर कमरे में ले गया। जहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसे जाति सूचक शब्द भी कहे। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे पुलिस थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक काला के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने, जाति सूचक शब्द बोले व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर लिया है। डीएसपी राजकुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
नौवीं की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। मुस्तफाबाद के सरकारी स्कूल से लौट रही छात्रा की साइकिल के आगे बाइक अड़ाकर रोक छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बतां दे कि छप्पर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय लड़की सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके पिता ने शिकायत दी थी कि बाइक सवार युवक उसकी बेटी का पीछा करता है। उसके साथ छेड़छाड़ करता है। 24 मई को भी जब उसकी लड़की स्कूल से घर लौट रही थी तो रास्ते में आरोपी युवक ने उसकी साइकिल के आगे बाइक अड़ाकर उसे रोक लिया। आरोपी ने उसकी बेटी को प्रपोज किया। विरोध करने पर उससे छेड़छाड़ की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक की पहचान छप्पर निवासी काला के रूप में हुई है।