{"_id":"5b046e134f1c1bcf408b70bf","slug":"152701697317-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीदा चौकी पर हमला कर साथी को छुडाने का मुख्य आरोपी बग्गा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमीदा चौकी पर हमला कर साथी को छुडाने का मुख्य आरोपी बग्गा गिरफ्तार
Updated Wed, 23 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीदा चौकी पर हमला कर साथी को छुड़ाने का मुख्य आरोपी बग्गा गिरफ्तार
हत्या, हत्या के प्रयास सहित 15 मामलों में नामजद है आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। हमीदा चौकी में हमला कर साथी को छुड़ा ले जाने के मुख्य आरोपी विक्रांत उर्फ बग्गा को सीआईए वन की टीम ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर हत्या, स्नेचिंग व मारपीट सहित डेढ़ दर्जन मामलों में नामजद है। आरोपी की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। मामले में अभी आरोपी बग्गा के अन्य साथी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपी से उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
सीआईए-वन इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को हमीदा चौकी में हमला करने के मामले में मुख्य आरोपी पुराना हमीदा निवासी विक्रांत उर्फ बग्गा लंबे समय से फरार चल रहा था। सोमवार रात उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बग्गा इस समय विश्वकर्मा चौक पर घूम रहा है, जो कहीं भागने की फिराक में है। थाना शहर एसएचओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में पुराना हमीदा चौंकी इंचार्ज मेम सिंह, आजाद, सुखविंद्र सिंह, विपीन की टीम का गठन हुआ। टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी विक्रांत उर्फ बग्गा को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
16 अप्रैल को कस्टडी में लिए अपने साथी को छुड़ाने के लिए विक्रांत उर्फ बग्गा ने दो दर्जन हथियारबंद साथियों के साथ हमीदा पुलिस चौकी पर हमला बोल दिया था। रात को हथियारबंद युवकों ने चौकी के अंदर खड़ी बाइकों में आग लगा दी और जमकर तोड़फोड़ की थी। चौकी में बैठे ईएएसआई अमरीक सिंह, हेड कांस्टेबल मनोज और हमीदा निवासी सर्वजीत की जमकर पीटाई की। मनोज के सिर में ईंट मार कर चोटिल कर दिया था। हमलावर अपने साथी को चौकी से भगा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने बग्गा व उसके साथियों सहित करीब 20 से 25 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
15 मामलों में नामजद है आरोपी :
इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी बग्गा पर करीब 15 मामले दर्ज हैं। आरोपी पर पंजाब में एक हत्या, हत्या के प्रयास, स्नेचिंग, मारपीट के मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलों में आरोपी जमानत पर है। आरोपी हरियाणा व पंजाब में भी नामजद रहा है। कुछ समय पहले रेप के मामले में पुलिस आरोपी को ट्रॉमा सेंटर में मेडिकल के लिए लेकर गई थी, लेकिन मौका लगते ही आरोपी बग्गा पुलिस गिरफ्त से भाग गया था। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
अन्य आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
सीआईए इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि हमीदा चौकी में तोड़फोड़ व आगजनी करने के मामले में पुलिस ने बग्गा सहित करीब 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में दस नामजद आरोपी पकड़े गए हैं। आरोपी से रिमांड के दौरान अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। अभी करीब 10 से 15 आरोपियों की गिरफ्तारी बकी है।
फोटो : 36