{"_id":"5aedf96c4f1c1b84098b867a","slug":"152554532220-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना नहर के श्मशान घाट के पास मिला शव, जहर खाने से मौत होने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना नहर के श्मशान घाट के पास मिला शव, जहर खाने से मौत होने की आशंका
Updated Sun, 06 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नहर के श्मशान घाट के पास मिला शव, जहर खाने से मौत होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
पश्चिमी यमुना नहर के श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति के मुंह से झाग निकला हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। थाना शहर के एडिशनल एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पश्चिमी यमुना नहर के श्मशान घाट के पास किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। मृतक व्यक्ति के मुंह से झाग निकल रहा था। कपड़ों की तलाशी ली गई, लेकिन उसके पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी ने शव की शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 साल है। व्यक्ति की मौत जहरीला पदार्थ खाने से हुई या अन्य कोई कारण है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा।