फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हर्निया के ऑप्रेशन के बाद बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने ऑक्सीजन नहीं मिलने का लगाया आरोप

हर्निया के ऑप्रेशन के बाद बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने ऑक्सीजन नहीं मिलने का लगाया आरोप

Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हर्निया के ऑप्रेशन के बाद बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने ऑक्सीजन नहीं मिलने का लगाया आरोप
हर्निया के ऑप्रेशन के बाद बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने ऑक्सीजन नहीं मिलने का लगाया आरोप
विज्ञापन

शहर के ईएसआई अस्पताल की घटना, सीएमओ बोली, जांच करेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
ईएसआई हॉस्पिटल जगाधरी में हर्निया का ऑपरेशन होने के बाद एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने समय पर ऑक्सीजन नहीं मिलने से बुजुर्ग की मौत होने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ऑक्सीजन सिलिंडर खोलने के लिए स्टाफ को आधा घंटा तक चाबी ही नहीं मिली। जब चाबी मिली तब तक मरीज की मौत हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टर मामले की जांच की बात कर रहे हैं। अर्जुन नगर चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
गुरुनानक पुरा कॉलोनी निवासी अमित वोहरा ने बताया कि वह जगाधरी स्थित अर्जुन मेटल इंडस्ट्री में काम करता है। उसका ईएसआई अस्पताल का कार्ड बना हुआ है। उसका पिता कमल वोहरा व मां रेखा वोहरा उसी पर आश्रित हैं। उसके पिता को हर्निया की शिकायत थी। ऑप्रेशन के लिए उसने पिता को ईएसआई अस्पताल में भर्ती कराया था। सर्जन डॉ. डीपी सिंह से उनका इलाज चल रहा था। वीरवार को पिता का ऑप्रेशन होना था लेकिन डॉ. डीपी सिंह वीरवार को अस्पताल में नहीं आए। शुक्रवार को वे आए तो पिता को ऑप्रेशन थियेटर लेकर गए। ऑप्रेशन के बाद स्टाफ ने उसके पिता को बेड पर लेटा दिया। अमित ने बताया कि इसके बाद पिता की तबीयत खराब होने के बाद वह स्टाफ के पास गया। लेकिन उनसे कहा गया कि ऑप्रेशन होने के बाद थोड़ी बहुत दिक्कत आ जाती है। फिर वो ऑप्रेशन करने वाले डॉ. डीपी सिंह के पास गया। लेकिन सूचना देने के 20 मिनट बाद वो आए। डॉक्टर ने बताया कि कमल को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके लिए ऑक्सीजन का सिलिंडर मंगवाया गया। परंतु सिलिंडर खोलने के लिए किसी के पास चाबी नहीं थी। किसी को चाबी नहीं मिली। ऑक्सीजन नहीं मिलने से उसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद स्टॉफ को सिलेंडर की चाबी मिली। सूचना पाते ही अर्जुन नगर चौकी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


ईएसआई अस्पताल की सीएमओ डॉ. अनुराधा ने बताया कि मृतक की उम्र 72 साल थी। उन्हें पहले ही सांस लेने में दिक्कत थी। इस बारे में पहले ही परिजनों को बता दिया गया था। समय पर ऑक्सीजन व सिलेंडर की चाबी नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जाएगी। जांच में यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपी कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed