{"_id":"5adf85cb4f1c1ba1098b64cc","slug":"15245982205-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी गैंगरेप के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक को भेजा जेल, एक से पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी गैंगरेप के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक को भेजा जेल, एक से पूछताछ
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी गैंगरेप के दोनों मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एक को भेजा जेल, एक से पूछताछ
मामले में पहले से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को भी कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जठलाना क्षेत्र के गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया तो दूसरे आरोपी को मंगलवार देर शाम काबू कर लिया गया। पहले से गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस को सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे सूचना मिली थी कि गांव की धर्मशाला में किशोरी से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी मेहर लाल उर्फ मेल्लू जठलाना में घूम रहा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने दुष्कर्म करने की बात कबूल की। मंगलवार दोपहर को समय सबसे पहले दानिश, संजू व मेहर लाल उर्फ मेल्लू का सिविल अस्पताल में मेडिकल कराया। जिसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया। इससे पहले पुलिस ने पुलिस ने तीनों आरोपियों को सीआईए में ले जाकर आरोपी विकास उर्फ काला के बारे में पूछताछ की। लेकिन तीनों ने उसके बारे में कुछ भी पता नहीं होने की बात कही। तीनों ने एक ही जवाब दिया कि काला के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस काला की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर जठलाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। अब तक पुलिस सभी पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब काला से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि अन्य आरोपी उनके साथ थे या नहीं। मामले में आरोपी यशवीन उर्फ भूरा को सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
महिला थाना की एसएचओ शीलावंती ने बताया कि मेहरलाल को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि विकास उर्फ काला को मंगलवार देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक जिन आरोपियों का नाम सामने आए थे, उन सभी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले से गिरफ्तार दानिश, संजू व मेहर लाल को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विकास उर्फ काला से पूछताछ की जा रही है।