{"_id":"5adce0174f1c1be2798b5a8a","slug":"152442472813-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
पिहोवा। मेन चौक के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराई।
सिटी चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मेन चौक के पास ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराई, लेकिन नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पिहोवा के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। मृतक व्यक्ति की उम्र 40 वर्ष के करीब बताई जा रही है। आसपास के लोगों की मानें तो उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और इधर-उधर भटकता रहता था। सुबह शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए शवगृह में रखा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।