{"_id":"5aaeb9904f1c1b3a058b5e9f","slug":"15214004576-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर लूट व स्नेचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन सदस्य किए गिरफ्तार-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर लूट व स्नेचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन सदस्य किए गिरफ्तार-
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन प्वाइंट पर लूट और स्नेचिंग करने वाले गैंग का पर्दाफाश, तीन सदस्य गिरफ्तार
- मुख्य सरगना अंबाला के गधौली निवासी वाजिद अली व अकरम, रजत उर्फ हैप्पी को लिया रिमांड पर, दो लूट व स्नेचिंग कबूली
-रिमांड के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों व वारदात में इस्तेमाल बाइक व लूट व स्नेचिंग का सामान बरामद करेगी सीआईए
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सीआईए-वन की टीम ने गन प्वाइंट पर लूट और स्नेचिंग करनेे वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। टीम ने गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तीन मार्च को काठगढ़ नाके पर रॉयल्टी कर्मियों ने पिस्टल के बल पर बिल बुक, माइनिंग बुक व मोबाइल लूटने सहित तीन वारदात को अंजाम देना कबूल किया। फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें रिमांड पर लिया गया।
सीआईए-वन के इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बिलासपुर में तीन आरोपी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सब इंस्पेक्टर जोगिंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को वारदात करने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जिला अंबाला के गधौली निवासी वाजिद अली, अकरम व रजत उर्फ हैप्पी के नाम से हुई। वाजिद इस गैंग का मुख्य सरगना है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने दो लूट व एक स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है। लूट की वारदात आरोपियों ने गन प्वाइंट पर की थी। रविवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उन्हें रिमांड पर लिया गया है।
गन प्वाइंट पर की थी पहली लूट
इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि 13 मार्च की शाम को उत्तर प्रदेश के जिला मैनपुरी के गांव बिगरवा निवासी सुनील कुमार ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शेरगढ़ व बहादुरगढ़ के बीच में बने शराब के ठेके पर नौकरी करता है। 13 मार्च को बाइक पर सवार चार युवक आए और शराब का रेट पूछने के बहाने गनप्वाइंट पर उससे मारपीट की और ठेके में रखे 1600 रुपये, व मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि इस वारदात को आरोपी वाजिद, अकरम, रजत व सुशील उर्फ सिल्ला ने अंजाम दिया। इसमें से तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए, लेकिन सुशील उर्फ सिल्ला अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
छाती पर गन तानकर रायल्टी कर्मियों ने लूटी थी बिल व माइनिंग बुक
पूछताछ में आरोपियों ने तीन मार्च को काठगढ़ के नजदीक में रायल्टी काटने वाले मारवा खुर्द निवासी दीपक चौहान व उसके साथी जिला जींद के गांव रटौली निवासी सुभाष से लूट की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया। तीनों आरोपियों ने छाती पर पिस्टल तानकर उनसे रायल्टी बिल बुक, माइनिंग बुल बुक व मोबाइल फोन टूटा था। इस वारदात को गैंग सरगना वाजिद ने दोनों साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया।
अराईयांवाला में रॉयल्टी कर्मी से भी तीनों आरोपियों ने छीना था बैग
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि तीनों आरोपियों ने 22 फरवरी की रात को पम्मूवाला नाके पर रायल्टी काट रहे रायल्टी कर्मी अराईयांवाला निवासी मोसीन से तीन बदमाशों ने बैग छीन लिया था। बैग में बिल बुक व अन्य सामान था। इस वारदात को आरोपी वाजिद, अकरम ने अंजाम देना कबूल किया है।
नारायणगढ़ में रॉयल्टी काटने का काम करता था मुख्य आरोपी
इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में वाजिद मुख्य सरगना है। वह पहले नारायणगढ़ में रॉयल्टी पर काम करता था। इसलिए उसे पता था कि रॉयल्टी पर कुछ नकदी होती है। नारायणगढ़ में रॉयल्टी बंद होने के बाद गांव के ही अपने साथियों के साथ मिल कर यमुनानगर जिले में बने रॉयल्टी केंद्रों पर लूट करने की साजिश बनाई, लेकिन दोनों ही स्थानों पर लूट के दौरान इन्हें कैश तो नहीं मिला, लेकिन माइनिंग व बिल बुक लेकर फरार हो गए।
जल्द गिरफ्तार होंगे फरार आरोपी
सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी वाजिद सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बाद आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों से हथियार, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व अन्य सामान बरामद करना है।
फोटो : 02