फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   परिवार गया था वैष्णों दरबार, चोरों ने कारोबारी के सूने घर को खंगाल चुराया डेढ़ लाख की नकदी गहने चुराए

परिवार गया था वैष्णों दरबार, चोरों ने कारोबारी के सूने घर को खंगाल चुराया डेढ़ लाख की नकदी गहने चुराए

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
परिवार गया था वैष्णों दरबार, चोरों ने कारोबारी के सूने घर को खंगाल चुराया डेढ़ लाख की नकदी गहने चुराए
परिवार गया था वैष्णो दरबार, कारोबारी के घर से नकदी और गहने चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर के विश्वकर्मा मोहल्ला स्थित आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कारोबारी के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी व करीब 40 हजार रुपये के गहने व अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना के समय कारोबारी अपने परिवार सहित वैष्णो दरबार माता के दर्शनों के लिए गया हुआ था। चोर दीवार फांदकर या छत के रास्ते घर में घुसे और दो कमरों के ताले तोड़ अंदर अलमारियों व दीवान बेड व पेटियों का खंगाला हुआ था। पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी मोहित जयरथ ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी आर्टिफिशियल ज्वेलरी का कारोबार है। 28 फरवरी की रात को वह अपनी पत्नी और बेटे को साथ लेकर वैष्णो दरबार माता के दर्शनों के लिए गया था। जाते समय वह घर के सभी कमरों व मुख्य गेट का लॉक लगाकर गए थे। शनिवार को वे शालीमार एक्सप्रेस से यहां से लौटे और घर पहुंचे। घर के गेट का लॉक खोल जब वह अंदर गए तो उन्होंने देखा कि घर के दोनों कमरों के दरवाजों पर लगे लॉक टूटे हुए पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान उथल पुथल किया हुआ पड़ा था। दोनों कमरों की अलमारियां व दीवान बेड व पेटियां खुली पड़ी हुई थीं। अलमारियों के लॉकर टूटे हुए थे, जिनके अंदर रखी नकदी व गहने गायब थे। जांच करने पर घर से एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी और करीब 40 हजार रुपये के सोने के गहने गायब मिले। एक ट्रंक में रखे लाखों रुपये के गहनों बच गए। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस व सीन आफ क्राइम टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। संदिग्ध स्थानों की जांच की टीम ने फिंगर प्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद जयरथ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अंबाला में एक व्यापारी को देनी थी पेमेंट
जयरथ ने बताया कि वह अंबाला से आर्टिफिशियल ज्वेलरी व अन्य सामान लेकर आता है। उन्होंने सोमवार को अंबाला में एक व्यापारी को करीब एक लाख रुपये पेमेंट करनी थी। होली व रविवार की छुट्टी होने के कारण उन्होंने 28 फरवरी को ही बैंक से नकदी निकलवाकर घर में रखी थी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि चोर यहां ने उनकी नकदी को चुरा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों पर नहीं पुलिस को अंकुश, रोजाना हो रही चोरी
ट्विनसिटी में रोजाना कहीं न कहीं चोरी की वारदात हो रही है। चोरों पर पुलिस का कोई अंकुश नहीं रह गया है। बेधड़क चोर कहीं थी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। सूने घर व दुकानों के अलावा चोर बैंक तक को खंगाल कर रहे हैं। शुक्रवार को ही चोरों ने छछरौली के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में सेंधमारी की थी।

दुकान का ताला तोड़ नगदी और गहने चुराए
साढौरा निवासी बाबूराम ने बताया कि उसकी सराफा बाजार साढौरा में ज्वेलर्स की दुकान है। रोज की तरह दुकान को बंद कर वह घर चले गए थे। सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। दुकान से 20 हजार रुपये की नकदी और आठ ग्राम सोना व 400 ग्राम चांदी गायब थी। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज किया है।


घर के बाहर से टाटा सूमो चोरी
न्यू मार्केट निवासी तरसेम सिंह ने बताया कि उसने एक मार्च को काम से लौटने के बाद टाटा सूमो घर के बाहर खड़ी कर दी थी। अगली सुबह वहां से टाटा सूमो गायब मिली। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed