फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ट्रेन की चपेट में आकर महिला व चार साल की बच्ची की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर महिला व चार साल की बच्ची की मौत

Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर महिला व चार साल की बच्ची की मौत
रेलवे पुल पर ट्रेन से कटकर महिला व बेटी की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर रेलवे पुल पर एक महिला व करीब चार साल की बच्ची की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस के अनुसार सुबह धुंध की वजह से महिला व उसकी बच्ची ट्रेन की चपेट में आई हैं। मृतका के कपड़ों से वह गरीब परिवार की लग रही है। पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है। जगाधरी-यमुनानगर रेलवे स्टेशन के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर पुल से सुबह 7 बजे सहारनपुर की ओर से अपलाइन पर आ रही एक्सप्रेस ट्रेन के चालक ने पुल के ऊपर रेलवे ट्रैक पर महिला व बच्ची का शव पड़ा देख रेलवे पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने देखा कि महिला का शव ट्रैक के किनारे पड़ा था, जबकि बच्ची का शव रेलवे लाइन के बीच में। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी। मृतका के पास से कोई भी ऐसा सामान नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। मृतका गरीब परिवार की लग रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के डेड हाउस में भिजवा दिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में महिला के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।

महिला के कटे हाथ-पांव व बेटी धड़ था अलग
रेलवे पुलिस के अनुसार चार से छह बजे के बीच ट्रेन की चपेट में आई है। उस समय थोड़ी धुंध थी। संभवत: महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही होगी और धुंध के कारण उसे ट्रेन आने का पता नहीं चला। ट्रेन की चपेट में आने से महिला व उसकी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के दोनों हाथ और दोनों पैर कटे हुए थे। बच्ची का धड़ भी शरीर से अलग था। महिला पीले रंग का सूट पहनी हुई है।
विज्ञापन


सुबह के वक्त रेलवे ट्रैक पार करते समय महिला व उसकी बच्ची ट्रेन की चपेट में आए हैं। दोनों की शिनाख्त नहीं हुई है। दोनों के शव को मोर्चरी में रखा दिया गया है । 72 घंटे तक यदि शिनाख्त हुई तो शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसविंद्र सिंह, एसआई, रेलवे पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed